
नयी दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से कहा कि वह संसदीय प्रक्रिया से जुड़े नियमों को कम से कम एक बार पढ़ें।
बिरला ने उन्हें यह सलाह तब दी जब उन्होंने उन लोगों का जिक्र किया जो लोकसभा के सदस्य नहीं थे और उन्होंने केंद्रीय बजट पर सदन में अपने भाषण के दौरान तस्वीरें प्रदर्शित करने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को टोकते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, ‘आप संवैधानिक पद पर हैं।
आपके कई माननीय सदस्यों ने मुझे लिखकर दिया है कि जो भी इस सदन का सदस्य नहीं है, उनका नाम नहीं लेंगे। आपने लिखकर दिया है क्या आप उसकी पालना नहीं करना चाहते? मैं नेता प्रतिपत्र से ये अपेक्षा करूंगा कि वे सदन की नियमों और मर्यादा को बनाए रखें।’
