
भागलपुर । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मंगलवार को भागलपुर जिले के अजगैवीनाथधाम का दौरा करेंगे। सीएम सम्राट चौधरी सुल्तानगंज में अजगैवीनाथधाम में नमामि गंगे घाट (जहाज घाट) पर विधिवत विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 का उद्घाटन करेंगे। मेले के उद्घाटन और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही मंदिर कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



जिला प्रशासन की ओर से श्रावणी मेला कार्यक्रम और मुख्यमंत्री के मिनट-टू-मिनट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर 2:30 बजे नमामि गंगे घाट पर बने मुख्य समारोह स्थल पहुंचेंगे और यहां लगभग पौने दो घंटे तक मौजूद रहेंगे।
सभा को भी संबोधित करेंगे सीएम सम्राट चौधरी
उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सभा को संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से मिला जानकारी के मुताबकि, सम्राट चौधरी का सम्बोधन करीब 3:42 बजे होगा। इसके बाद 4:15 बजे बिहार गान के साथ समारोह का समापन होगा। फिर 4:20 बजे मुख्यमंत्री पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।

