नई दिल्ली। भारतीय उम्मीदों को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब विनेश फोगाट को गोल्ड मेडल मैच के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वह मैच नहीं खेल पाएंगी। वह वेट के दौरान 50 किलोग्राम से लगभग 100 ग्राम अधिक निकलीं। एक भारतीय कोच ने कहा- आज सुबह उसका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। नियम इसकी अनुमति नहीं देते और उसे अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इस तरह से भारत की उम्मीदों ने दम तोड़ दिया है। जब से उन्होंने फाइनल में एंट्री मारी थी। हर कोई खुशी में झूम रहा था, लेकिन इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया।

इससे रेसलर विनेश फोगाट ने तमाम अनुमानों के उलट दो दमदार प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देकर पेरिस ओलंपिक्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली थी। पिछली दो ओलंपिक की निराशा और पिछले दिनों रेसलिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया से लंबे विवाद से उभरी मानसिक परेशानी को पीछे छोड़ते हुए विनेश ने पहले राउंड में पिछली ओलंपिक्स चैंपियन को शिकस्त दी थी। इस उलटफेर भरी जीत के बाद उन्होंने यूक्रेन की अनुभवी पहलवान को हराकर अंतिम चार में जगह पक्की कर ली थी।

रिपोर्ट्स कह मानें तो इस बात का पता विनेश को पहले ही पता चल गया था। यही वजह है कि वह बाउट के बाद सीधे स्कीपिंग करने चली गई थीं, जिससे वेट को मैनेज किया जा सके, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उनका 100 ग्राम वेट अधिक होना ही भारत की सारी उम्मीदों पर भारी पड़ गया। हालांकि, इसे ध्यान रखना सिर्फ विनेश का काम नहीं है। टीम के साथ कोच होते हैं और पूरा सपोर्ट स्टाफ इसका ध्यान रखता है, लेकिन यह गलती कैसे हुई यह हैरान करने वाली है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version