चतरा : अफीम माफियाओं के विरुद्ध चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 10.20 करोड़ रुपये की अफीम के बड़े अवैध खेप के साथ अंतरजिला गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

चतरा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि अफीम माफियाओं का गिरोह अफीम की बड़ी खेप खपाने के लिए क्षेत्र में कोशिश कर रहा है।

इसके बाद डीएसपी मुख्यालय रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में ईटखोरी थाना पुलिस की स्पेशल टीम गठित की गयी। इस टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई।

 टीम ने ईटखोरी थाना क्षेत्र के महुदा गांव से अवैध ब्राउन सुगर फैक्ट्री का खुलासा करते हुए पंकज कुमार दांगी और धीरेंद्र दांगी नामक दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

उनके पास से 204.4 किलो गीला अफीम, ब्राउन सुगर बनाने में प्रयुक्त मशीन, एक गैस सिलेंडर, एक गैस चूल्हा, इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन, 100 पीस प्लास्टिक, वेटिंग जैक मशीन, 25.400 किलो मटमैला कपड़ा सना मिट्टी तथा ब्राउन सुगर बनाने में प्रयुक्त कपड़ा बरामद किया।

इसके बाद एसपी विकास पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस को कार्रवाई की जानकारी दी। अभियान में थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह समेत पुलिस के अधिकारी और जवान शामिल थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version