पटना। बिहार सरकार ने राज्य के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए उनके लिए पेंशन राशि में तीन गुना तक बढ़ोतरी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह ऐलान किया कि अब इन वर्गों को प्रतिमाह ₹400 की जगह ₹1100 की पेंशन मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम सामाजिक न्याय और कल्याणकारी राज्य की दिशा में एक मजबूत प्रयास है, जिसका उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक सहारा देना है। सरकार की यह योजना जल्द ही लागू की जाएगी और इससे लाखों लाभार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा।

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रु की जगह 1100 रु पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी। वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version