
जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर के गोपाल मैदान में रविवार को आयोजित परिवर्तन रैली में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने कहा कि पांच लाख लोगों को नौकरी नहीं देंगे तो हम राजनीति से संन्यास ले लेंगे। इस बार झारखंड की जनता हेमंत सोरेन को जरूर सन्यास दिला देगी। हेमंत सोरेन को पांच साल का जवाब देना होगा।
उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास का काम रूका हुआ है। ये लोग कमाने के लिए सत्ता में बैठे हैं। बाबू-पत्थर और जमीन की लूट हो रही है। 1932 के खतियान के साथ फर्जीवाड़ा कर आदिवासियों की जमीन को बेचा गया है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। आप सचमुच में झारखंड में आदिवासियों को बचाना चाहते हैं, आदिवासियों की जमीन को बचाना चाहते, आदिवासियों की बेटी को बचाना चाहते हैं तो आप सर्वे कराईए, एनआरसी कराईए ताकि इस प्रदेश के आदिवासी को बचाया जा सके। भाजपा इस झारखंड की चिंता करती है। आदिवासियों की चिंता करती है।
मरांडी ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं को दो हजार रुपये चूल्हा खर्च, ग्रीन कार्ड से मुफ्त अनाज, युवाओं को साल में पांच लाख नौकरी, नवविवाहिता को सोने का सिक्का, वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगों को ढाई हजार पेंशन, जैसे तमाम वादे झूठे निकले। शहीद निर्मल महतो की शहादत स्थली से झूठे वादे करने वाले हेमंत सोरेन ने विधानसभा में घोषणा किया था कि ग्रेजुएट को 5000 हजार एवं पोस्ट ग्रेजुएट को 7000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगे।
जल, जंगल एवं जमीन बचाने की बात करने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जल, जंगल एवं जमीन का सबसे अधिक लूट और दोहन किया है। 1951 के जनगणना में 44 प्रतिशत जनजातीय आबादी से लेकर 2011 में 28 प्रतिशत तक सीमित होती जनजातीय आबादी में 16 प्रतिशत की गिरावट आयी है जो हम सभी के लिए चिंता की बात है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ऐसे तमाम घोषणा करके झारखंड की जनता की भावनाओं का दोहन एवं विश्वासघात करने वाली हेमंत सोरेन को उखाड़ फेंकने और परिवर्तन का संकल्प झारखंड की जनता ले चुकी है।
युवाओं को नौकरी के बदले मौत बांट रही सरकार: अमर बाउरी
अमर बाउरी ने कहा कि हेमन्त सोरेन ने हर बेरोजगार युवाओं को पांच हजार एवं सात हजार बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी और युवाओं को हर साल पांच लाख नॉकरी देने की बात कही थी। अपनी बात को भारी बनाने के लिए शिबू सोरेन का भी नाम लेके उनके बेटे होने की बात शहीद निर्मल महतो की समाधि स्थली पर जाके घोषणा की थी और पूरा नही होने और राजनीति से सन्यास की घोषणा भी की थी। जेल से जमानत से बाहर आने पर भी सप्ताह भी बिना सत्ता के कारण नहीं रह पाने के कारण चम्पई दा को अपमानित करके मुख्यमंत्री की कुर्सी हथिया ली।
बाउरी ने कहा कि जब से युवा विरोधी हेमन्त सोरेन सत्ता में आई है तब से युवाओं पर लाठी चार्ज , वाटर केनन एवं आंसू गैस की गोली छोड़ने से मन नहीं भरा तो बिना तैयारी के आनन फानन में सिपाही भर्ती में 15 से अधिक युवाओं की जान ले चुकी है। चुनाव से 100 दिन पहले अपनी नकामी छुपाने के लिए भादो माह की उमस वाली गर्मी में 10 किमो की लंबी दौड़ लगवा कर 15 से ज्यादा युवाओं को मौत की मुंह में धकेल दिया। जमशेदपुर के एक युवा की मौत भी इस भर्ती प्रक्रिया में हो गयी है लेकिन ये भ्रष्ट सरकार अपने अंहकार एवं नाकामी को छुपाने के लिए युवाओं की प्राण ले रही है।
झारखंड में दलालों एवं बिचैलियों की सरकार : अन्नपूर्णा देवी
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि इतनी भारी बारिश में भी इतनी बड़ी तादाद में आई जनता झामुमो-कांग्रेस के महागठबंधन वाली भ्रष्ट हेमन्त सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एवं परिवर्तन के लिए कृत संकल्पित है। झारखंड की वर्तमान भ्रष्ट एवं निक्कमी दलालों एवं बिचैलियों की सरकार से झारखंड को मुक्त करा कर परिवर्तन लाने का संकल्प हम सभी को यहां गोपाल मैदान से लेके जाना है। झारखंड मोदी के लिए एक राज्य नहीं है। झारखंड मोदी के दिल में बसता है। इसलिए ही इतनी लंबी सड़क यात्रा करके मोदी हम सभी से मिलने आए।