रांची। आचार संहिता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जिला पदाधिकारियों को एक्स हैंडल से दिए गए निर्देश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बोला हमला। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते रुझान और समर्थन से मुख्यमंत्री बौखलाहट में हैं। ऐसा लगता है, उन्हें संवैधानिक ज्ञान का अभाव है। वे गलत सलाहकारों से घिर चुके हैं।

पंच प्रण के तहत गोगो दीदी योजना द्वारा भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में सरकार बनने के तुरंत बाद 2100 रुपए प्रति माह भेजे जाएंगे। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से फॉर्म भरवा रहे हैं, ताकि महिलाओं को उनके अधिकार और सशक्तिकरण का लाभ मिल सके।

हेमंत सोरेन सरकार इस जनकल्याणकारी योजना को बाधित करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। भाजपा कार्यकतार्ओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है और तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है, ताकि वे अपने मिशन से पीछे हट जाएं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बार फिर से आगाह कर देना चाहता हूं कि आप चाहे जितने भी झूठे मुकदमे दर्ज करवा लें, भाजपा कार्यकर्ता आपके इन दमनकारी हथकंडों और गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं। पहले भी आपने कई मुकदमे दर्ज कराए हैं, परंतु हम पीछे नहीं हटे और न ही हटेंगे।


भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते करते हुए कहा कि वे गोगो दीदी योजना के फॉर्म भरवाने के कार्य को हर घर तक पहुंचाएं. राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके उत्थान के लिए इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें। आपकी मेहनत से राज्य की महिलाएं सशक्त होंगी और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा. सभी कार्यकर्ता बंधुओं को आश्वस्त कर देना चाहता हूं कि मैं खुद भी स्वयं आप लोगों के साथ मिलकर अपनी माताओं बहनों के बीच जाकर उनकी उन्नति और प्रगति के लिए गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाऊंगा। भाजपा कार्यकर्ता महिला कल्याण केलिए हजारों केस मुकदमा,लाठी गोली खाने को तैयार हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version