रांची। सन 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव दिवस गुरुवार को बोड़ेया रवि बेंकेट हॉल में उत्साह के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने वीर योद्धा को नमन किया।

रांची के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक सह समाजसेवी डॉ अभिषेक ने कहा कि 1857 की क्रांति में बाबू वीर कुंवर सिंह की भूमिका अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि वीरों के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। डॉ अभिषेक ने कहा कि कांके ब्लॉक के पास क्षत्रिय भवन बनेगा। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण आर्थिक मदद करेंगे। इसके लिए क्षत्रिय समाज के लोगों से मदद ली जायेगी।

कार्यक्रम में डॉ. केडी सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, डॉ डीके शाही, श्रीराम सिंह, मनीष सिंह, पीके सिंह, अजय कुमार राय, अतीश कुमार सिंह, नागेश्वर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version