रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के छात्रावास में बीटेक (कंप्यूटर साइंस) द्वितीय वर्ष की छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से विश्वविद्यालय परिसर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
मृतका की पहचान प्रिंसी कुमारी (20), पिता राजीव कुमार सिंह के रूप में हुई है। प्रिंसी झारखंड के जमशेदपुर की निवासी थी और पूंजीपथरा स्थित ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहकर अध्ययन कर रही थी। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब आठ बजे के आसपास छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठाया।विस्तृत समाचार के लिए हमारी

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version