Author: News Maati

पटना । बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को पोस्टर के जरिए राजद के शासनकाल में धार्मिक उन्माद से तनाव फैलाने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा गया। पटना की सड़कों के किनारे लगे इस पोस्टर में एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर है, जबकि दूसरी तरफ लालू यादव की तस्वीर है।पोस्टर में मोटे अक्षरों में लिखा गया है, “एकता की रोशनी, नफरत की हार, शांति और सद्भाव का बिहार।”, “अमन-चैन की चले बयार, जब नीतीश की है सरकार।”यह पोस्टर किसने लगाए हैं, इसका जिक्र पोस्टर में नहीं किया गया है। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है, जब…

Read More

नई दिल्ली।लोकसभा में बुधवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश होने के साथ ही इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने इस बिल को संसद में पेश किया, जिसके बाद कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसे “असंवैधानिक” करार देते हुए जोरदार विरोध किया। कांग्रेस के डिप्टी लीडर गौरव गोगोई ने विपक्ष की ओर से बहस की अगुवाई की और सरकार पर आरोप लगाया कि इस विधेयक को बिना पर्याप्त चर्चा के आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “संयुक्त संसदीय समिति (JPC) में क्लॉज-बाय-क्लॉज चर्चा नहीं हुई। सरकार की मंशा…

Read More

नयी दिल्ली ।अमेरिका के भारतीय उत्पादों पर जवाबी शुल्क लगाने से कृषि, बहुमूल्य पत्थर, रसायन, औषधि, चिकित्सकीय उपकरण, इलेक्ट्रिकल व मशीनरी सहित क्षेत्रों के सामान प्रभावित हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इन क्षेत्रों में उच्च शुल्क अंतर के कारण अमेरिकी प्रशासन से अतिरिक्त सीमा शुल्क का सामना करना पड़ सकता है। ‘उच्च शुल्क अंतर’ किसी उत्पाद पर अमेरिका और भारत द्वारा लगाए गए आयात शुल्कों के बीच का अंतर है। व्यापक क्षेत्र स्तर पर, भारत और अमेरिका के बीच संभावित शुल्क अंतर विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग है। रसायनों तथा औषधि पर यह अंतर 8.6 प्रतिशत; प्लास्टिक पर…

Read More

रायपुर।महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले में कांग्रेस नेता और पूर्व छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल को CBI ने आरोपी बनाया है. सीबीआई ने कहा कि वो भी लाभार्थियों में थे. सीबीआई ने कहा है कि बघेल घोटाले के लाभार्थियों में से एक हैं. बघेल को एफआईआर में 19 नामजद आरोपियों में से छठवें आरोपी के रूप में लिस्ट किया गया है. सीबीआई ने महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाला में दर्ज की गई एफआईआर में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को आरोपी के रूप में नामित किया है.  5000 करोड़ से अधिक का घोटाला इससे पहले, छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध…

Read More

दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र के चौथे दिन की शुभकामनाएं देशवासियों को दीं। उन्होंने अपने संदेश के साथ ‘अम्बा स्तवम्’ सुनने की अपील लोगों से की। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मां कूष्मांडा और मां स्कंदमाता की महिमा का गुणगान किया और लोक कल्याण की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, नवरात्रि में मां अम्बे की उपासना सभी भक्तों को भावविभोर कर देती है। देवी मां के स्वरूपों को समर्पित यह स्तुति अलौकिक अनुभूति देने वाली है।इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने इस संबंध में दुर्गा स्तुति ‘अम्बा स्तवम्’…

Read More

न्यूयॉर्क । सीनेट में लगातार 25 घंटे से अधिक समय तक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बोलते हुए एक डेमोक्रेट सीनेटर ने कांग्रेस में सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड बनाया है। सीनेटर कोरी बुकर ने सोमवार शाम को अपना भाषण शुरू किया और मंगलवार शाम को इसे समाप्त किया। बिना किसी ब्रेक के, एक व्याख्यान-पीठ पर खड़े होकर दिए गए भाषण में असाधारण सहनशक्ति का प्रदर्शन किया।उन्होंने सीनेट के उस नियम का लाभ उठाया जो सीनेटरों को ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अभियान चलाने और उनकी छवि बनाने के लिए समय सीमा के बिना बोलने की अनुमति देता है।उन्होंने 2020…

Read More

नई दिल्ली। वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर जारी बयानबाजी और विरोध-प्रदर्शनों के बीच सरकार जेपीसी की सिफारिशों के बाद बुधवार को लोकसभा में नए सिरे से इसे पेश करेगी। वक्फ अधिनियम, 1995 में पहली बार संशोधन नहीं किया जा रहा है। इस कानून में 2013 में यूपीए की सरकार के समय भी संशोधन हुए थे। वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 के उद्देश्यों और कारणों के विवरण में कहा गया है कि वर्ष 2013 में अधिनियम में व्यापक संशोधन किए गए थे। इसमें आगे कहा गया है, “संशोधनों के बावजूद, यह देखा गया है कि राज्य वक्फ बोर्डों की शक्तियों, वक्फ संपत्तियों…

Read More

रांची। बीआइटी मेसरा के फुरहुरा टोली में दो से छह अप्रैल तक श्री श्री आंजनेय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू होगा। यज्ञ को लेकर बुधवार सुबह छह बजे 1001 महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी। कलश यात्रा फुरहुरा टोली से शुरू होगी जो जुमार नदी से जल लेकर फिर वापस आयेंगी। इसी के साथ के यज्ञ का शुभारंभ होगा। यज्ञ का अनुष्ठान आचार्य मिथिलेश पांडे करेंगे। अध्यक्ष बिनोद कुमार महतो ने बताया कि इस कलश यात्रा में आजसू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो भी भाग लेंगे। यज्ञ में चार अप्रैल को रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और सांसद आदित्य साहू भी होंगे शामिल। इस…

Read More

नवादा । बिहार में एक और आईपीएस अफसर ने नौकरी छोड़ दी है। तेज-तर्रार आईपीएस काम्या मिश्रा का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। काम्या ने पिछले साल इस्तीफा दिया था। उन्होंने पारिवारिक कारणों से यह फैसला लिया है। इससे पहले, बिहार के सुपर कॉप शिपदीप लांडे ने भी आईजी के पद से इस्तीफा दे दिया था। काम्या मिश्रा ओडिशा की रहने वाली हैं और पढ़ाई में हमेशा से अच्छी थीं। उन्होंने 22 साल की उम्र में यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली थी। काम्या मिश्रा ने पिछले साल अगस्त में आईपीएस की नौकरी छोड़ने का फैसला किया था।…

Read More

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन बिल पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अपना रुख साफ कर दिया है। जेडीयू ने संसद में वक्फ बिल पर मोदी सरकार को समर्थन देने का फैसला लिया है। लोकसभा में जेडीयू के मुख्य सचेतक सुनील कुमार ने व्हिप जारी कर पार्टी के सभी सांसदों को 2 से 4 अप्रैल तक सदन में उपस्थित रहने को कहा है। साथ ही सदन के अंदर सरकार का समर्थन करने को भी कहा गया है। वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा में बुधवार को चर्चा के लिए पेश किया जाएगा।…

Read More