Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा
- ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई
- तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए
- अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी
- रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
- रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
- बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- हजारीबाग रामनवमी जुलूस में चार की मौत और साढ़े तीन सौ जख्मी
Author: News Maati
रांची । गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल किले में आयोजित होने वाले भारत पर्व 2026 में झारखंड की झांकी इस बार दर्शकों के लिए सबसे बड़ी आकर्षण का केंद्र बनेगी। राज्य की झांकी के माध्यम से झारखंड की समृद्ध प्राकृतिक विरासत, बहुमूल्य जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित की जाएगी। इस वर्ष झांकी की थीम “स्वतंत्रता का मंत्र : वंदे मातरम्” और विकसित भारत रखी गई है, जो प्रकृति और राष्ट्रभक्ति के गहरे संबंध को उजागर करेगी। झांकी में झारखंड के प्रसिद्ध दशम जलप्रपात, वन्यजीव और इको-टूरिज्म को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा। एशियाई…
रांची। बिहार सरकार के मंत्री सह न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणवीर नंदन आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश जी के आवास पहुँचे। जहाँ उन्होंने मुकेश जी के पिता स्व. के. एम. प्रसाद के निधन पर शोक प्रकट किया और इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार को सांत्वना दी । इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारी विवेक अखौरी, सुशील कुमार लाल, राजेश सिन्हा, सजल सहाय समेत कई सदस्य मौजूद थे।
रांची । रांची जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर रात हथियारबंद डकैतों ने एक घर में घुसकर दंपती और उनके बच्चों पर बेरहमी से हमला कर दिया। सबों की बेरहमी से पिटाई कर दी। फिर छह लाख रुपये नकदी समेत लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, देर रात हथियारबंद अपराधी पीड़ित परिवार के घर में जबरन घुस आए। घर में घुसते ही उन्होंने परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया ताकि कोई विरोध न कर सके। अचानक हुए हमले से परिवार…
सिवान। केंद्र सरकार के सहयोग से विकास और रोजगार के बल पर बिहार तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। अगले पांच वर्षों में इतने राेजगार और उद्योग धंधे स्थापित किए जाएंगे कि राज्य से गरीबी समाप्त कर दी जाएगी तथा देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा। पांच वर्ष में एक करोड़ लोगों को नौकरी व रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, उच्च शिक्षा के लिए सभी जिले के प्रखंडों में डिग्री कालेज खोले जाएंगे। यह बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के तहत गुरुवार को सिवान के राजेंद्र स्टेडियम में जनसंवाद के…
पटना। बिहार के जल संकट को दूर करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य के सूखे जलाशयों को पुनर्जीवित करने के लिए ‘गंगाजल आपूर्ति योजना’ को मंजूरी मिल गई है। इस योजना के तहत मानसून के दौरान गंगा के अतिरिक्त पानी को पाइपलाइनों के जरिए दक्षिण बिहार के जलाशयों तक पहुंचाया जाएगा। जल संसाधन विभाग अब इस योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी में जुट गया है, जिसका विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) अगले दो-तीन महीनों में तैयार हो जाएगा। इस पहल से न केवल नवादा, लखीसराय, जमुई और मुंगेर जैसे जिलों को सूखे…
लंदन। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी विदेश यात्रा के अगले चरण में बुधवार देर रात लंदन पहुंचे। स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक के बाद मुख्यमंत्री अब ब्रिटेन में झारखंड की प्रगति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की संभावनाओं को तलाशेंगे। उनके लंदन पहुंचने पर हवाई अड्डे और प्रवास स्थल पर झारखंडी समुदाय का उत्साह देखते ही बना। राज्य के स्कॉलर्स और डायस्पोरा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन का स्वागत ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक झारखंडी गीतों से किया। मुख्यमंत्री ने इस आत्मीय स्वागत के लिए प्रवासी समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा…
जम्मू । जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें भारतीय सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर लगभग गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में सेना के 10 जवान शहीद हो गए और कई अन्य घायल हो गए। मौके पर राहत-बचाव का कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल 17 जवान सवार थे। यह वाहन भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क पर खन्नी टॉप के पास से गुजर रहा था और एक ऊंचाई वाली चौकी की ओर जा रहा था। इसी बीच, वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। जम्मू-कश्मीर के…
चाईबासा । झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक करोड़ के इनामी माओवादी पतिराम मांझी उर्फ अनल दा समेत 16 नक्सलियों को मार गिराया। झारखंड पुलिस के आईजी अभियान माइकल राज ने अनल दा सहित कई नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। माओवादी पतिराम मांझी मूल रूप से झारखंड के गिरिडीह जिले का रहने वाला था। वह बीते दो दशकों से नक्सली संगठन से जुड़ा है। संगठन के शीर्ष रणनीतिकारों में उसकी गिनती होती थी। गिरिडीह से लेकर बोकारो,…
रांची । झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड प्रतिनिधिमंडल ने यूनाइटेड किंगडम प्रवास के दौरान कोवेंट्री में शहरी नवाचार और सतत शहरी प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य ज़ीरो-एमिशन शहरी मॉडल , भविष्य की मोबिलिटी प्रणालियाँ, नवोन्मेषी सार्वजनिक स्थल तथा आधुनिक शहर नियोजन के व्यावहारिक अनुभवों को समझना रहा। प्रतिनिधिमंडल ने कोवेंट्री सिटी कौंसिल और कोवेंट्री यूनिवर्सिटी के साथ संवाद कर जीरो-एमिशन सिटी मैनेजमेंट मॉडल, शहरी नवाचार और अकादमिक–प्रशासनिक सहयोग के माध्यम से टिकाऊ शहरों के विकास पर चर्चा की। इन संवादों में नीति, तकनीक और नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण को एक…
पटना । बिहार के पटना में गुरुवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया। घायल अपराधी की पहचान परमानंद यादव के रूप में हुई है, जो झारखंड के लातेहार का रहने वाला बताया जा रहा है। इसका संबंध कुख्यात लॉरेंस विश्नोई से भी बताया जा रहा है। मुठभेड़ में घायल आरोपी पर 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बेउर थाना पुलिस द्वारा कुछ अपराधकर्मी पकड़े गए थे। इसके बाद एक अपराधी फरार होने की नीयत से बाइक पर सवार होकर भागने की कोशिश कर रहा था। बेउर थाना ने मसौढ़ी थाना…