Author: News Maati

लातेहार । झारखंड के लातेहार पुलिस को शनिवार की सुबह बड़ी सफलता मिली है। जिले के एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेजेएमपी (झारखंड जन मुक्ति मोर्चा) उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो 15 लाख इनामी पप्पू लोहरा को मुठभेड़ में मार गिराया है। मुठभेड़ लातेहार जिले के इचावार के जंगल में हुई है। इस दौरान पांच लाख का इनामी पप्पू गंझू भी मार गिराया गया। दरअसल, एसपी को सूचना मिली थी कि जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहारा अपने संगठन के सदस्यों के साथ इचावार के जंगल में बड़ी घटना को अंजाम देने के…

Read More

पटना। बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारी जारी है। पीएम ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बिहार आ रहे हैं। पीएम मोदी दो दिनों तक बिहार के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान कई योजनाओं और प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बीजेपी पीएम मोदी के आगमन को लेकर पूरी तैयारी में जुटी हुई है। वहीं प्रशासनिक अमला भी सुरक्षा के मोर्चे पर जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बातचीत की। दिलीप जायसवाल ने पीएम मोदी के आगमन को लेकर कहा कि पार्टी पूरी तरह तैयार…

Read More

रांची । झारखंड के प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज नहीं कराया जा सकेगा। दरअसल, अगर सरकार ने एक सप्ताह के भीतर आयुष्मान कार्ड के जरिए मरीजों के हुए इलाज का भुगतान नहीं हो पाया तो प्राइवेट अस्पताल बड़ा कदम उठा सकते हैं। बताया गया है कि आयुष्मान कार्ड के जरिए हुए इलाज का झारखंड के प्राइवेट अस्पतालों का 140 करोड़ रुपये बकाया है। रांची के IMA भवन में प्राइवेट अस्पतालों के प्रतिनिधि, आईएमए की झारखंड इकाई और हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया की झारखंड इकाई ने सरकार से जल्द बकाया भुगतान की गुहार लगाई है। AHPI के पूर्व…

Read More

नई दिल्ली। मतदाता सूची में अपना नाम खोजना हो या मतदान प्रतिशत और चुनाव से जुड़ी अपनी शिकायत की स्थिति का पता लगाना हो, इसके लिए अब आपको अपने मोबाइल फोन पर अलग-अलग एप रखने की जरूरत नहीं है। चुनाव से जुड़ी ऐसी तमाम जानकारियां अब आपको एक ही जगह और एक ही एप पर मिल जाएगी। चुनाव आयोग ने इसके लिए एक अत्याधुनिक एकीकृत एप तैयार किया है। जिसमें चुनाव से जुड़ी किसी भी तरह जानकारी अब फटाफट मिल सकेगी।आयोग के मुताबिक इस हाईटेक एकीकृत एप को तैयार करने का काम पूरा हो गया है। अभी इस पर ट्रायल…

Read More

नागपुर। ऑपरेशन सिंदूर ने पूरी दुनिया को दिखाया कि भारत अपनी रक्षा करने में खुद सक्षम है। वह दुश्मन की किसी भी हिमाकत का अपने तरीके से माकूल जवाब दे सकता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की आकाशतीर प्रणाली ने जिस अचूक तरीके से दुश्मन के विमानों, ड्रोनों और मिसाइलों का पता लगाया, ट्रैक करके उन्हें मार गिराया उसकी पूरी दुनिया मुरीद होने लगी है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख समीर वी. कामत को यकीन है कि स्वदेश में विकसित ‘आकाशतीर’ वायु रक्षा प्रणाली की सफलता से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे लेकर रुचि और बढ़ेगी। ऑपरेशन…

Read More

न्यूयॉर्क । आतंकवाद को पालने वाले पाकिस्तान को भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में जमकर धोया है। भारत ने शुक्रवार को सुरक्षा परिषद में आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान की कड़ी निंदा की। इस दौरान 2008 के मुंबई हमलों और पिछले महीने पहलगाम में पर्यटकों की बर्बर सामूहिक हत्या समेत दशकों से चले आ रहे आतंकवादी हमलों पर इस्लामाबाद का आतंकी चेहरा बेनकाब किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने सशस्त्र संघर्ष में नागरिकों की सुरक्षा विषय पर केंद्रित चर्चा के दौरान पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी। हरीश ने नागरिकों, मानवीय कार्यकर्ताओं,…

Read More

तिरुवनंतपुरम। केरल के मानसून आने से पहले अलग-अलग भागों में जारी भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार शाम को तिरुवनंतपुरम के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने भारी वर्षा के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने के अनुमान के कारण तिरुवनंतपुरम में तीन घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इससे पहले आईएमडी ने यह भी बताया कि अगले दो दिनों में राज्य में मानसून के दस्तक देने की संभावना है और अगले सात दिनों के दौरान केरल में भारी बारिश का अनुमान है।…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिका की एक फेडरल कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के उस बैन पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है, जिसमें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को अंतरराष्ट्रीय छात्रों को एडमिशन देने से रोका गया था। जज एलिसन बरोज ने शुक्रवार को हार्वर्ड की ओर से ट्रंप सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया है। शुक्रवार को ही यूनिवर्सिटी की ओर से ये इस मामले में याचिका दायर की गई थी। अर्जी दाखिल होने के कुछ घंटे के अंदर ही जज ने अपना फैसला देते हुए ट्रंप प्रशासन के फैसले पर रोक लगा दी।…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक अन्य राजनेता ने शुक्रवार को शहबाज शरीफ सरकार से देश पर मंडरा रहे ‘पानी बम’ को ‘निष्क्रिय’ करने की अपील की। ​​यह ‘पानी बम’ भारत द्वारा 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले के बाद सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को निलंबित करने के बाद देश पर मंडरा रहा है। पाकिस्तान के सीनेटर सैयद अली जफर ने शुक्रवार को सीनेट सत्र के दौरान अपने भाषण में कहा, “अगर हम अभी जल संकट का समाधान नहीं करते हैं तो हम भूख से मर जाएंगे। सिंधु बेसिन हमारी जीवन रेखा है क्योंकि हमारे पानी का तीन-चौथाई हिस्सा…

Read More

रांची। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस विनय चौबे की तबियत बिगड़ने पर उन्हें गुरूवार शाम बिरसा मुंडा कारागार से रिम्स में भर्ती किया गया है । विनय चौबे को रिम्स के पेइंग वार्ड में रखा गया है। विनय चौबे की तबीयत फिलहाल स्थिर (ठीक) है। उनकी जांच के लिए शुक्रवार को रिम्स में चार सदस्यीय डॉक्टरों की एक मेडिकल टीम बनाई गई है। इस टीम में मेडिसिन, किडनी और हार्ट के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। इनमें डॉ. ऋषि तुहिन गुड़िया, डॉ. अजीत डुंगडुंग, डॉ. प्रज्ञा पंत और डॉ. मृणाल कुंज शामिल हैं। डॉ. प्रज्ञा पंत ने बताया कि विनय…

Read More