Author: News Maati

पटना। बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहाँ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह फैसला राजनीतिक हलकों में गहरी चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि इसे लालू परिवार के भीतर बढ़ती कलह और पार्टी की आंतरिक संरचना पर इसके संभावित प्रभावों के रूप में देखा जा रहा है। लालू प्रसाद यादव ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने लिखा, “निजी जीवन में…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात की। पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया भर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे जवानों ने आतंक के अड्डों को तबाह किया। यह उनका अदम्य साहस था और इसमें शामिल थी भारत में बने हथियारों, उपकरणों और टेक्नोलॉजी की ताकत।…

Read More

पटना।तेज प्रताप और अनुष्का यादव के रिलेशनशिप की खबरों पर नया अपडेट आया है। दरअसल, तेज प्रताप की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो अनुष्का यादव नाम की एक लड़की के साथ दिख रहे हैं। तस्वीर के साथ एक मैसेज भी वायरल हो रहा है। तेज प्रताप यादव ने अब इस पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि किसी ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल करके उनकी तस्वीर को गलत तरीके से एडिट किया है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। अनुष्का यादव वाली तस्वीर पर तेज प्रताप की सफाई…

Read More

रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद पर नरेन्द्र मोदी की सरकार का स्टैंड क्लीयर है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इन पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। आतंकियों और नक्सलियों के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी। आतंकवाद एवं नक्सल मुक्त भारत देश के बड़े अभियानों में शामिल है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में इन दोनों ही अभियानों पर बेहतर काम हो रहा है। सेठ शनिवार को रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से हमने आतंक के आकाओं की कमर तोड़ी है। हर आतंकी…

Read More

रांची । झारखंड के लातेहार में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। इनमें से एक नक्सली पर 10 लाख और दूसरे पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सुरक्षाबलों को मिली इस सफलता पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह केंद्र सरकार और विशेष रूप से गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के समूल नाश की दिशा में एक निर्णायक कदम है। संजय सेठ ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प है कि देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त किया जाए। लातेहार में हुई मुठभेड़ उसी…

Read More

पटना । बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को एक लड़की से प्यार हो गया। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर अपने प्रेम का इजहार किया। अनुष्का यादव के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। तेज प्रताप ने बताया कि वे दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वे काफी समय से यह बात बताना चाहते थे, लेकिन अब हिम्मत करके बता रहे हैं। इस खबर से राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मच गई है। तेज प्रताप यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट में अनुष्का…

Read More

रांची। रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा सह संकल्प सभा आरयू के मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर में वित्त पदाधिकारी डॉ दिलीप प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। इस अवसर पर आरयू के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम की चर्चा दुनिया भर में होती है और सेना साहस का लोहा सभी मानते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की ओर से चलाए गए आपरेशन सिंदूर की अपार सफलता पर पूरा देश गौरवान्वित है । आरयू…

Read More

नयी दिल्ली । सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि योजना के अंतर्गत अंशदाताओं की संचित राशि पर वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दिए जाने को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी शनिवार को यहां आधिकारिक सूत्रों ने दी।कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( ईपीएफओ) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भी अंशदाताओं को 8.25 प्रतिशत की दर से ही ब्याज दिया था। कर्मचारी भविष्य निधि योजना में अंशदाताओं की संख्या इस समय सात करोड़ से अधिक है।वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि ईपीएफ पर वर्ष 2024-25 के लिए ब्याज दर इससे पिछले वर्ष के स्तर…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से बात करते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई भी टारगेट असंभव नहीं है। जहां, पीएम मोदी बैठक के दौरान काफी गंभीर दिखे तो वहीं, बैठक से पहले सभी मुख्यमंत्रियों के साथ पूरी तरह से मजाकिया मूड में दिखे। हेमंत सोरेन के साथ जोरदार ठहाका लगाते नजर आए : प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ जोरदार…

Read More

भोपाल। सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने तीसरी बार माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि ‘ये मेरी भाषाई भूल थी। इसके लिए मैं बहन सोफिया कुरैशी और देशवासियों से माफी मांगता हूं। मंत्री विजय शाह ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि किसी को ठेस पहुंचाना मेरा उद्देश्य नहीं था। भूल वश कहे शब्दों के लिए फिर से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। दरअसल, मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताया था। उनकी टिप्पणी…

Read More