Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बुढ़मू के सीओ समेत तीन गिरफ्तार, म्यूटेशन के नाम पर चल रहा पैसे का खेल
- बांकीपुर से अभिषेक कुमार की जगह नीरज कुमार सिन्हा होंगे भाजपा उम्मीदवार, जानें वजह
- आज 97.84 लाख लाभार्थियों के खाते में आएगी 1100 रुपये मासिक पेंशन, 1,423.94 करोड़ रुपए होंगे हस्तांतरित
- दीपक गिरोह के चार शूटर मुठभेड़ में ढेर
- तेजस्वी यादव को भी मिलती है 125 यूनिट मुफ्त बिजली, भेदभाव नहीं करती एनडीए सरकार : सम्राट चौधरी
- झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, कमेटी ने लगाई मुहर
- संगठित अपराध से जुड़े लोगों की बनाएं सूची, सभी पर रखें नजर : एसपी
- झारखंड में 82.11 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, अनमैप्ड वोटरों की सूची वेबसाइट पर जारी
Author: News Maati
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत के प्रयासों, नवाचारों और विचारों को आज जो महत्व मिल रहा है, वह पहले कभी नहीं था। भारत आज क्या सोचता है विषय पर शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत न केवल विश्व व्यवस्था में भाग ले रहा है, बल्कि उसके भविष्य को सुरक्षित बनाने में भी योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया भी भारत के विकास के मॉडल को स्वीकार रही है। आज भारत सिर्फ सपनों का राष्ट्र (नेशन आॅफ ड्रीम्स) नहीं है, बल्कि ऐसा राष्ट्र है, जो करके दिखाता है…
रांची। अखिल राजपूताना कल्याण न्यास द्वारा आयोजित विरोध मार्च रांची यूनिवर्सिटी गेट से शुरू होकर फिरायालाल चौक तक पहुंचा। इस विरोध मार्च में रांची शहर के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में राजपूत समाज के लोग एकजुट होकर अपने वीर पूर्वजों के सम्मान में प्रदर्शन करने पहुंचे। इस मार्च ने समाज में एकता, साहस और वीरता का प्रतीक प्रस्तुत किया और यह संदेश दिया कि राजपूत समाज अपने पूर्वजों के अपमान को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा। विरोध मार्च के बाद सभी लोग एकजुट होकर फिरायालाल चौक पर एकत्र हुए, जहां इस आंदोलन का मुख्य कार्यक्रम हुआ।…
रांची । खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र स्थित रिमिक्स फॉल में डूबने से रांची निवासी दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इनकी पहचान रांची के कोकर निवासी शुभम कुमार यादव और राजकुमार यादव के रूप में हुई है। शुक्रवार को आठ युवक रांची से चार पहिया वाहन पर सवार होकर घूमने के लिए रिमिक्स फॉल पहुंचे थे। दोपहर करीब 12 बजे सभी युवक झरने के पास नहा रहे थे, जहां कांची नदी चट्टानों के नीचे से होकर गुजरती है। इस दौरान शुभम और राज नदी के तेज बहाव में बहकर गहरे पानी में चले गए। अन्य युवकों ने…
पटना। राजधानी के अत्यधिक व्यस्ततम अशोक राजपथ पर यातायात को सुगम बनाने और इसे जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बन रहे डबल-डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है। यह परियोजना 422 करोड़ की लागत से तैयार की जा रही है। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने शुक्रवार को निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। पथ निर्माण मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य इसी माह पूर्ण कर लिया जाएगा। इसे अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जनता के लिए खोल दिया जाएगा।…
रांची। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट पलामू के तत्वावधान में छहमुहान पर शुक्रवार शाम समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका गया। पुतला जलाने से पहले बड़ी संख्या में क्षत्रियों ने प्रदर्शन किया। मुख्य सड़क से होते हुए छहमुहान पहुंचे। यहां एकत्रित होकर अपने गुस्से का इजहार किया। पुतले पर चप्पलें बरसाई। नेतृत्व ट्रस्ट के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय ने कहा कि रामजीलाल सुमन जेहादी मानसिकता के व्यक्ति हैं। शासन-प्रशासन से मांग की कि उनकी सदस्यता रद्द कर उन्हें निलंबित करना चाहिए। सांसद के विरुद्ध लिखित तहरीर देंगे। कार्रवाई की मांग…
नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2025 से लागू होगी और इससे एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 1 जनवरी 2025 से केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए…
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में शुक्रवार को राजशाही समर्थकों द्वारा आगजनी और तोड़फोड़ की घटना के बाद शहर के कुछ हिस्सों में शाम 16.25 बजे से रात 22.00 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक राजशाही समर्थकों ताकतों ने निजी घरों, दुकानों, मीडिया हाउस, राजनीतिक पार्टी कार्यालयों और सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ और आगजनी की। प्रदर्शनकारियों ने कई इमारतों को नुकसान पहुंचाया और उनमें आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस बैरिकेड तोड़ने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शन के दौरान तिनकुने में हुई झड़प में कई सुरक्षाकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गये। प्रदर्शनकारियों ने सीपीएन…
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने बिहार की कोसी और मेची नदियों को जोड़ने को मंजूरी प्रदान की है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज इस अंतरराज्यीय नदी जोड़ो परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में शामिल किए जाने को मंजूरी प्रदान की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आज इस निर्णय को मंजूरी दी। सीसीईए ने 6,282.32 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना को मार्च, 2029 तक पूरा करने के लिए बिहार को 3,652.56 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता को भी मंजूरी दी है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए…
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने चार लेन के पटना-आरा-सासाराम ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को मंजूरी दी है। हाइब्रिड वार्षिकी मोड (एएएम) से बनने वाले 120.10 किमी लम्बे कॉरिडोर पर 3,712.40 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्र की आर्थिक मामलों (सीसीईए) की मंत्रिमंडलीय समिति ने निर्माण को आज मंजूरी दी। मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि पटना-आरा-सासाराम कॉरिडोर क्षेत्रीय आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे लखनऊ, पटना, रांची और वाराणसी के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा। वर्तमान में सासाराम, आरा और पटना के बीच कनेक्टिविटी…
पटना। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 29 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। अपने दौरे में वे 30 मार्च को गोपालगंज में रैली को संबोधित करेंगे। उनके दौरे को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान से जोड़ कर देखा जा रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि दो दिवसीय बिहार दौरे के तहत गृहमंत्री 29 मार्च की रात 8 बजे पटना आएंगे। 30 मार्च को गृहमंत्री बापू सभागार में 11 बजे से आयोजित सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसमें विभाग की ओर से पैक्स से संबंधित चलाई जा रही योजनाओं और कुछ…