Author: News Maati

भागलपुर। हर साल की तरह इस बार भी भागलपुर के खास आम का स्वाद देश के महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चखेंगे। भागलपुर के मैंगो मैन अशोक चौधरी ने इस बार अपने बगीचे में एक अनोखा आम का पेड़ विकसित किया है, जिसका नाम है मोदी-3। अशोक चौधरी ने इस आम को पूरी तरह जैविक तरीके से तैयार किया है। जिसमें किसी भी प्रकार के रासायनिक उर्वरक या दवाओं का इस्तेमाल नहीं किया गया है। अशोक चौधरी ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की हर पारी को आम के पेड़ों के जरिए खास बनाया है। पहली बार प्रधानमंत्री बनने…

Read More

रांची। जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तीन आरोपितों की अलग-अलग जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने तीनों आरोपियों अमित कुमार अग्रवाल, तल्हा खान और मो अफसर अली की जमानत याचिका खारिज कर दी। सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध खरीद बिक्री मामले में अमित कुमार अग्रवाल और तल्हा खान आरोपित है। वहीं खेलगांव की जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ा मामले (ईसीआईआर 25/2023) में मोहम्मद अफसर अली आरोपित है। मामले में ईडी की ओर से अधिवक्ता अमित कुमार दास, सौरभ कुमार…

Read More

रांची। एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को हुटुप गौशाला धाम में राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा पहुंचे। प्रदीप वर्मा ने अपने सांसद निधि से गौशाला में एक गौहाल और एक बोरिंग कराने की स्वीकृति दी। इस अवसर पर गौशाला न्यास समिति की ओर से प्रदीप वर्मा के प्रति आभार प्रकट किया गया। उल्लेखनीय है कि हुटुप गौशाला धाम में लाचार और बिना दूध देने वाली गायों को रखा जाता है। ताकि कमजोर और असहाय गौवंश को संरक्षण मिल सके। यह गौशाला ओरमांझी प्रखंड के हुटूप गांव में स्थित है और अपने आप में अद्भुत है। यह गौशाला रांची गौशाला न्यास समिति…

Read More

गिरिडीह। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की भतीजी ज्योति मरांडी से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर रिश्वत मांगे जाने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। मामले को खोरी महुआ अनुमंडल पदाधिकारी एनिमेष रंजन ने काफी गंभीरता से लिया है। जिस अधिवक्ता पर पैसा मागने का आरोप है। उसके खिलाफ खोरी महुआ के एसडीएम ने कार्रवाई के लिए बार एसोसिएशन को पत्र लिखा है । इस बाबत एसडीएम ने कहा कि सूचना मिली कि तिसरी निवासी राधे श्याम मरांडी नामक व्यक्ति से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर पांच हजार की मांग…

Read More

रांची। शिव और काली पूजा समिति की ओर से मेसरा में काली पूजा इस साल भी धूमधाम मनाया जाएगा। पूजा 27 अप्रैल को (बैशाख अमावस्या) रात 10. 00 बजे शुरू होगी। रात एक बजे से बलि शुरू होगा। इस दौरान बकरों की बलि दी जाएगी। 28 अप्रैल की सुबह पांच बजे मां काली का महाभोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा और संध्या शाम छह बजे विसर्जन किया जाएगा। मंदिर परिसर में आकर्षक मेला लगेगा। शिव और काली पूजा समिति के अध्यक्ष गंगा कारमली, सचिव अरविंद साहू, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो, संरक्षक टीपू महतो, प्रीत साह लोहरा, रामकिशुन महतो (मुख्य पुजारी)…

Read More

रांची। दूरदर्शन केंद्र, रांची में भारत के सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती द्वारा विकसित नवीन ओ.टी.टी. प्लेटफॉर्म ‘WAVES’ के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसका उ‌द्देश्य मीडिया को WAVES की प्रमुख विशेषताओं, तकनीकी क्षमताओं, सांस्कृतिक महत्व और भविष्य की रणनीतियों से अवगत कराना था। अधिकारियों ने बताया कि ‘WAVES’ OTT की शुरुआत नवम्बर 2024 में की गई थी, और यह अब एंड्रॉइड एवं आईओएस प्लेटफॉर्म्स पर निःशुल्क उपलब्ध है। इसकी टैगलाइन “वेव्स पारिवारिक मनोरंजन की नई लहर” इसके समग्र उद्देश्य को दर्शाती है एक ऐसा डिजिटल मंच जो मनोरंजन, शिक्षा, संस्कृति और खरीदारी की संपूर्ण सुविधा एक…

Read More

पटना। नीट पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली। एसटीएफ और ईओयू की टीम ने मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। पेपर लीक के बाद से ही वह फरार चल रहा था।संजीव मुखिया पर 3 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वह पटना के सगुना मोड़ इलाके स्थित एक अपार्टमेंट में छिपा हुआ था। ईओयू के एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। गिरफ्तारी के बाद संजीव मुखिया को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद एसटीएफ और ईओयू उसे रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी। इसके बाद आरोपी से पूछताछ होगी।…

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति डा. महेंद्र देव और सचिव भगवती सिंह तथा परीक्षा समिति के सदस्यों के साथ परीक्षा परिणाम को घोषित किया गया है उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं- 2025 के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए जिसमें हाईस्कूल (10वीं कक्षा) की परीक्षा में जालौन के यश प्रताप सिंह, जबकि इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा)…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर दिए गए राहुल गांधी के विवादित बयान पर कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों को लेकर गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को राहत भी दी है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ निचली अदालत में चल रही कार्रवाई पर रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि इतिहास को समझे बिना राहुल गांधी इस तरह के बयान नहीं दे सकते हैं। कोर्ट…

Read More

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 34 एजेंडों पर मुहर लगी है। कैबिनेट में बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त (संशोधन) नियमावली 2025 की स्वीकृति दी है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के एजेंडा में बताया गया है कि बिहार में रैयती एवं अन्य प्रकार की भूमि का नया अधिकार अभिलेख (खतियान) और भू मानचित्र (नक्शा) निर्मित किया जा रहा है। भूमि के सर्वेक्षण एवं बंदोबस्ती के क्रम में यह महसूस किया गया है कि सर्वेक्षण में 100 फीसदी शुद्धता, पारदर्शिता और गतिशीलता सुनिश्चित करना जरूरी है। इसके लिए बिहार विशेष…

Read More