Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- तरंगिनी बाटलिंग प्लांट का लाइसेंस होगा रद्द, अवैध शराब मामले सें राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध राय पर कसा शिकंजा
- बिहार में अब जीविका दीदियां पंचायतों में चलाएंगी सुधा बूथ, सरकार देगी 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता।
- ढुलू महतो ने अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ की मानहानि का नोटिस
- वैशाली के दो बुजुर्गों के खातों में आए अरबों रुपये , बैंककर्मी और अधिकारी इतनी बड़ी राशि देखकर हैरान
- पंडरा में स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा स्थायी बाजार, संजय सेठ और मेयर ने किया जगह चिन्हित
- रांची के संग्रामपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की पत्नी के निधन पर जताया शोक
- भुरकुंडा सौंदा डी में विस्थापन के मुद्दे पर गरजे सांसद मनीष जायसवाल, बोले- उखाड़ने कोई आएगा तो सबसे आगे मुझे पाएंगे
Author: News Maati
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के शोपियां, कुलगाम और पुलवामा जिलों में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकियों के घरों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई शुक्रवार देर शाम और शनिवार को की गई। पुलवामा जिले के मुरान गांव में आतंकी एहसान-उल-हक शेख का घर ढहाया गया। कुलगाम जिले के मटालहामा गांव में आतंकी जाकिर अहमद गनी का घर तोड़ा गया, जो 2003 से सक्रिय है। वहीं, शोपियां जिले के चोटीपोरा गांव में आतंकी शाहिद अहमद कुटे के घर को भी ध्वस्त किया गया, जो 2002 से आतंकी गतिविधियों में शामिल है।इसके पहले, शुक्रवार को पहलगाम हमले…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर शुक्रवार को सिंधु जल समझौता के निलंबन को लेकर बैठक हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील के बीच करीब 45 मिनट लंबी बैठक में पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकने के तरीकों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में तीन प्रमुख विकल्पों, अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक, पर विचार किया गया। सरकार का स्पष्ट इरादा है कि पाकिस्तान को एक बूंद पानी भी न जाने दिया जाए। बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि पानी रोकने के हर संभावित तरीके पर तुरंत…
नई दिल्ली।पहलगाम में हुए हमले के बाद एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। हमले में मारे गए 26 लोगों में से लगभग 20 पुरुषों के कपड़ों के साथ कुछ अजीब हुआ था। अधिकारियों की एक टीम ने जब मृतकों के शवों की जांच की, तो उन्होंने पाया कि कई पीड़ितों की पतलून खुली हुई थी या नीचे खींची हुई थी। आतंकवादियों ने उन्हें मारने से पहले उनकी धार्मिक पहचान जानने की कोशिश की। 20 पीड़ितों के निचले शरीर के कपड़े अस्त-व्यस्त थे सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अधिकारियों की एक टीम ने यह भयावह दृश्य देखा। 26…
रांची। सीबीआई ने साउथ इस्ट सेंट्रल रेलवे के चीफ इंजीनियर और उसके पारिवारिक सदस्यों सहित चार को 32 लाख रुपये घूस लेते गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार लोगों में दो व्यक्ति निजी कंपनी से संबंधित हैं। घूसखोरी के इस मामले में सीबीआई ने रांची, छत्तीसगढ़ में छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न प्रकार की गड़बड़ी से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं। छापेमारी जारी है। सीबीआई को साउथ इस्ट सेंट्रल रेलवे में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के ठेके में निजी कंपनी से पैसा लेकर फायदा पहुंचाए जाने की शिकायत मिली थी। इस शिकायत की जांच के बाद सीबीआई ने चार लोगों के…
रांची। पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए राजधानी रांची में जुमे की नमाज के बाद लोगों ने हाथों में काले बिल्ले लगाकर घटना का विरोध किया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। नमाज के बाद लोगों ने मुल्क में अमन और चैन बरकरार रहने की दुआएं की। इसके अलावा, इकरा मस्जिद के पास नमाज के बाद हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने पहलगाम घटना की निंदा की और सरकार से आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पहलगाम घटना का विरोध कर रहे लोगों ने सरकार से आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सेना में…
बांदीपुरा। बांदीपुरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर अल्ताफ लाली को मार गिराया गया है। यह अभियान 26 लोगों की जान लेने वाले हमले में शामिल संदिग्ध लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को मार गिराने के लिए व्यापक सुरक्षा अभियान का हिस्सा है। आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में शुक्रवार की सुबह विशेष खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बांदीपुरा में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया गया, जिसके बाद गोलीबारी हुई। शुरुआती गोलीबारी के दौरान एक आतंकवादी घायल हो गया, जिसकी…
नयी दिल्ली। भारत आतंकवाद के बुनियादी ढांचे और उसके पारिस्थितिकी तंत्र को कुचलने के लिए सटीक कदम उठा रहा है। इसी दिशा में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचे और स्थिति की समीक्षा तथा भविष्य की कार्रवाई पर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सेना प्रमुख और उपराज्यपाल के अलावा सेना की उत्तरी कमान के चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुचिंद्र कुमार, सेना के उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव शामिल हुए। इसमें सुरक्षा तंत्र, विभिन्न अल्पकालिक तथा दीर्घकालिक उपायों और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच एकीकरण और समन्वय की…
रांची। झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस्तीफा मांगने वाले बयान पर कहा है कि वे अपनी बातों पर अब भी कायम हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी जुबान नहीं फिसली है जबकि उन्होंने सोच समझकर ही अपनी बात रखी है। उल्लेखनीय है कि मंत्री ने लोहरदगा में पत्रकारों के समक्ष पहलगाम हमले पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की बात कही थी। मंत्री ने शुक्रवार को रांची में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि वे अपने स्टैंड पर अब भी कायम हैं। मंत्री ने कहा कि जब जिम्मेदार…
रांची। राजधानी रांची के मेन रोड, कोकर, चुटिया, कोकर ग्रामीण, कोकर शहरी, नामकुम विकास, खेलगांव और रिम्स के इलाकों में शनिवार को तीन घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। यह जानकारी जेवीबीएनएल के वरीय प्रबंधक सुनील कुमार ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह आठ बजे से सुबह 11 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि जेवीबीएनएल की ओर से शनिवार को 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेबशन, नामकुम के 132 केवी मेन बस की मरम्मति का कार्य किया जाएगा। इसलिए इन इलाकों में तीन घंटों तक बिजली सेवा बाधित रहेगी। उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग समय-समय पर…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंत्री सुदिवय सोनू के बयान पर पलटवार किया। मरांडी ने कहा कि कल चारों ओर से जग हंसाई होने के बाद यह उम्मीद थी कि सुदिव्य सोनू को पहलगाम जैसे संवेदनशील आतंकी हमले पर व्यंग्य करने की अपनी गलती का एहसास हुआ होगा लेकिन दुर्भाग्यवश, उन्होंने बेशर्मी की सभी सीमाएं लांघ दीं और आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिर से अपने मानसिक दिवालियापन का परिचय दिया।उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि 27 पर्यटकों की निर्मम हत्या का कारण उनका हिंदू होना था। अगर सुदिव्य कुमार सच बोलने की हिम्मत…