Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रामगढ़ गुरुनानक स्कूल में डांडिया और गरबा की धूम
- रांची आईआईआईटी में छात्र की मौत के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्रालय, मेडिकल और हॉस्टल सुविधाओं की जांच के लिए बनाई समिति
- रांची के काके में कृषि पदाधिकारी के घर दिनदहाड़े डकैती, 10 लाख नकद समेत लाखों के गहने लूटे
- मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में
- हस्तशिल्प कला की थीम पर बनेगा ज्योति संगम का दुर्गा पूजा पंडाल, कल खुलेगा पट
- झारखंड-बिहार में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़, तीन गिरफ्तार
- ट्रेलर और कार की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल, जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा
- जमशेदपुर में मंदिर के पास कचरे के ढेर में बोरे में मिला मांस, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
Author: News Maati
पटना। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार को कहा कि हम किसी मजहब के विरोधी नहीं हैं। अभी वर्तमान में कहीं भाषा तो कहीं क्षेत्रवाद की लड़ाई चल रही है, कहीं जातिवाद की लड़ाई चल रही है। लेकिन, हिंदुओं को बंटने नहीं देना है। उन्होंने कहा कि जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के लिए जीना चाहिए। कुछ ताकतें गजवा-ए-हिंद बनाना चाहती हैं, लेकिन हमारा एक ही सपना है कि भगवा-ए-हिन्द होना चाहिए। बिहार की राजधानी पटना में रविवार को सनातन महाकुंभ में आए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कि भारत अगर हिंदू राष्ट्र…
रांची। झारखंड कुरमी महासभा की ओर से रविवार को अनगड़ा में 11वीं जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में टॉप करने वाले कुरमी समाज के 50 से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा आज के होनहार बच्चे ही झारखंड का भविष्य संवारेंगे। यही बच्चे शहीदों के सपनों का झारखंड बनाएंगे। हमारे सकारात्मक मार्गदर्शन से इन बच्चों को उनके लक्ष्य की प्राप्ति होगी। बच्चों के सफलता पर पूरा समाज गौरवान्वित होता है। हमें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक की जिम्मेदारी…
रांची। जगन्नाथपुर रथ यात्रा के दौरान रविवार को भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा रथ पर सवार हो मौसीबाड़ी से जगन्नाथपुर मुख्य मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बारिश के बावजूद भीड़ कम नही हुई। मौके पर प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के विशेष इंतजाम किया गया था। रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में घूरती रथ उत्सव पर भक्ति, श्रद्धा और परंपरा का अनुपम संगम देखने को मिला। सुबह मंदिर खुलते ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचने लगे। मंदिर प्रांगण में मंगल आरती के साथ दिन की शुरुआत…
रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के सीसीएल कुजू प्रक्षेत्र में करमा परियोजना में चाल धंसने की घटना की जांच जिला प्रशासन की ओर से की गई। इस जांच में यह पाया गया कि सीसीएल के पदाधिकारियों की लापरवाही की वजह से कोयला का अवैध खनन हो रहा था। इस दौरान खनन करने से चाल धंस गयी और चार ग्रामीणों की मौत हो गई। सीसीएल अपने प्रक्षेत्र की सुरक्षा करने में ना सिर्फ नाकामयाब रहा, बल्कि उसके द्वारा घोर लापरवाही भी बरती गई। इस मामले में मांडू अंचल अधिकारी विमल कुमार सिंह के बयान पर कुजू जीएम, सिक्योरिटी इंचार्ज, सुरक्षा कर्मियों…
धर्मशाला । दलाई लामा मंदिर ‘सुगलागखांग’ के मुख्य प्रांगण में रविवार सुबह भारी बारिश के बावजूद 14वें दलाई लामा का 90वां जन्मदिन मनाने के लिए हजारों लोग एकत्र हुए। यह आयोजन ऐसे वक्त हुआ है जब पिछले कुछ दिनों से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि दलाई लामा संस्था को समाप्त कर दिया जाएगा। उनके जन्मदिन पर विभिन्न तिब्बती बौद्ध संप्रदायों के प्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों, विभिन्न देशों के नर्तकों और गायकों तथा दुनिया भर से बौद्ध धर्मावलंबियों ने भाग लिया। देश-विदश से आए नेताओं ने भी इस आयोजन में भाग लिया और दलाई लामा तथा वैश्विक शांति एवं धार्मिक…
गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत चाकोसिंघा गांव में रविवार को मुहर्रम के जुलूस में बिजली का करंट दौड़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कम से कम चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में भी दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को गिरिडीह के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई। बताया गया कि जिले के…
रांची। राजधानी रांची में इमाम-ए-हुसैन की कुर्बानी की याद में मुहर्रम के पहलाम का जुलूस रविवार को शांति सद्भाव के साथ निकाला गया। अपने-अपने क्षेत्र से जुलूस दिन के लगभग दो बजे निकला। सभी जुलूस अलबर्ट एक्का चौक, महावीर चौक के पास पहुंचा। जुलूस में देशभक्ति और भाईचारे की झलक दिखी। ज्यादातर जुलूस तिरंगे के साथ निकले थे। मुहर्रम जुलूस का नेतृत्व सेंट्रल मुहर्रम कमेटी कर रही थी। कमेटी के संरक्षक मो सईद, अध्यक्ष जावेद गद्दी, महासचिव अकिलुर रहमान, उपाध्यक्ष आफताब आलम, मो तौहीद, अय्यूब राजा खान, सह सचिव पत्रकार आदिल रशीद, प्रवक्ता मो इस्लाम और सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के…
गया । ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज मुहर्रम की ताजिया जुलूस में भी दिखी। जिस फाइटर जेट का इस्तेमाल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में किया गया था, उसकी प्रतिकृति (Replica) ताजिया जुलूस में दिखी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर मुहर्रम में ताजिया का बनाया गया। ये ताजिया गया जिले के डुमरिया प्रखंड के बिकुआ कलां गांव में बनाया गया है, जो पूरे देश में चर्चा बना विषय बना हुआ है। यह ताजिया पूरे गया जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ 6-7 मई की रात 1:05 से…
रामगढ़ । रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत करमा परियोजना में अवैध खनन के दौरान शनिवार सुबह चाल धंसने से चार लोगों की मौत को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। ग्रामीण की ओर से मुआवजे की मांग की गई। आखिरकार ग्रामीणों की मांगों के आगे सीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन को झुकना पड़ा और मुआवजा देने के लिए तैयार हुआ। यह वार्ता आधी रात के बाद तक चली। शनिवार की रात करीब दो बजे प्रबंधन, प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच हुई वार्ता चली। इसके बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया गया। इसमें मजदूरों…
रांची। अग्रवाल युवा सभा की ओर से हुटुप गौशाला में रविवार को एक विशेष गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा भाव से प्रेरित इस पहल में सभा के सदस्यों ने बिना दूध देने वाली निर्बल एवं असहाय गायों को 800 किलोग्राम हरी सब्जी, घास, रोटी और गुड़ खिलाकर सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में सदस्यों ने न केवल गौमाताओं की सेवा की, बल्कि समाज में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी संदेश दिया। सभा के प्रवक्ता अरुण पोद्दार और मीडिया प्रभारी सुमित महलका ने बताया कि गौ माता के दूध से ही हम बचपन से बड़े…