Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची आईआईआईटी में छात्र की मौत के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्रालय, मेडिकल और हॉस्टल सुविधाओं की जांच के लिए बनाई समिति
- रांची के काके में कृषि पदाधिकारी के घर दिनदहाड़े डकैती, 10 लाख नकद समेत लाखों के गहने लूटे
- मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में
- हस्तशिल्प कला की थीम पर बनेगा ज्योति संगम का दुर्गा पूजा पंडाल, कल खुलेगा पट
- झारखंड-बिहार में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़, तीन गिरफ्तार
- ट्रेलर और कार की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल, जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा
- जमशेदपुर में मंदिर के पास कचरे के ढेर में बोरे में मिला मांस, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
- बड़ी खुशखबरी! अब रांची एयरपोर्ट से सीधे भर सकेंगे विदेश की उड़ान
Author: News Maati
कोडरमा। कोडरमा बाजार में रविवार को निकाले गए मुहर्रम जुलूस में आपत्तिजनक नारे लगाने और लाउडस्पीकर परभड़काऊ भाषण बजाने का वीडियो वायरल होने के बाद सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने आरोप लगाया कि जुलूस में भड़काऊ नारे लगाना जिला शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि बैठक में घातक हथियार का इस्तेमाल नहीं करने, डीजे का इस्तेमाल नहीं करने और भड़काऊ भाषण बजाने पर…
पटना। पटना के बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका हत्या मामले का बिहार पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। उनकी हत्या जमीन और बांकीपुर क्लब विवाद से जुड़ी हुई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने पुलिस मुख्यालय में मंगलवार शाम पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। डीजीपी विनय ने बताया कि जमीन विवाद और बांकीपुर क्लब विवाद को लेकर गोपाल खेमका की हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि चार लाख रुपए में हत्या की सुपारी दी गई थी। हत्या की प्लानिंग डेढ़ माह पहले रची गई थी। उन्होंने बताया कि सुपारी देने वाला और शूटर दोनों हमारे कब्जे में है।…
कटिहार। कटिहार में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। कटिहार के रहने वाले डॉक्टर अनुभव शाश्वत ने रूस की रहने वाली अनस्तासिया से हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। दोनों ने दुर्गा मंदिर में पारंपरिक तरीके से सात फेरे लिए और विदेशी बहू ने अपनी सादगी और भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव से सभी का दिल जीत लिया। अनुभव शाश्वत ने बताया कि साल 2017 में वे मेडिकल की पढ़ाई के लिए रूस गए थे। वहीं 2020 में कोरोना काल के दौरान उनकी मुलाकात अनस्तासिया से हुई। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई, बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे…
देवघर। विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और तकनीक-सम्मत बनाने के लिए इस बार एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित निगरानी प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मंगलवार को देवघर परिसदन में आयोजित मेला तैयारी की समीक्षा बैठक के दौरान दी। अंसारी ने बताया कि यह पहली बार है जब किसी धार्मिक मेले में एआई का प्रयोग भीड़ नियंत्रण, चिकित्सा जरूरतों की पूर्व जानकारी तथा आपदा की संभावित चेतावनी के लिए किया जा रहा है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी खामी न रहे और श्रद्धालुओं को हर स्तर पर बेहतर सुविधा मिले।…
रांची। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (इंटक) की ओर से धुर्वा में बैठक की गई। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि नौ जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को नैतिक समर्थन करेगा। यह जानकारी यूनियन (इंटक) के महामंत्री लीलाधर सिंह ने मंगलवार को दी। उन्होंने कहा कि यूनियन ने स्पष्ट किया है कि वह एचईसी परिसर में इस हड़ताल में भाग नहीं लेगी। बावजूद इसके हड़ताल के समर्थन में साथ खड़ा है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एचईसी मौजूदा समय में गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा है और इस स्थिति में किसी भी कार्य दिवस की हानि संस्थान के…
विनोद जाजोदिया की हत्या को लेकर गुमला एसपी से मिला झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का प्रतिनिधिमंडल
रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को गुमला में हुए विनोद जाजोदिया की हत्या को लेकर एसपी से मंगलवार को मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से अपराधियों के खिलाफ स्पीड ट्रायल के तहत कठोर सजा दिलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से भी मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि पूरा मारवाड़ी समाज उनके साथ खड़ा है। मंच ने समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराध नियंत्रण के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग भी रखी। वहीं एसपी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा रही…
रांची। रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार में एक व्यक्ति का 13 साल का इंतजार खत्म हुआ। प्रदूषण नियंत्रण पर्षद से रिटायर श्रीकांत तिवारी नामकुम अंचल के तुपुदाना मौजा में 07 डिसिमल जमीन के दाखिल-खारिज के लिए वर्ष 2012 से प्रयासरत थे। वे अपनी फरियाद लेकर उपायुक्त के जनता दरबार में आए थे। सारे दस्तावेजों को देखने के बाद उपायुक्त ने फोन पर ही नामकुम अंचल अधिकारी को म्यूटेशन का निर्देश दिया और 10 मिनट में श्रीकांत तिवारी की जमीन का दाखिल-खारिज हो गया। डीसी ने कहा कि आम जनता को बेवजह कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े, उन्हें…
रांची। गृह मंत्री अमित शाह नौ जुलाई की शाम करीब छह बजे रांची पहुंचेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि वह 10 जुलाई को आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के बाद उसी दिन दोपहर वापस दिल्ली चले जायेंगे। इससे संबंधित सूचना केंद्र ने राज्य सरकार को भेजी है। बैठक में भाग लेने के लिए 30-35 अधिकारियों का दल भी रांची पहुंचेगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 10 जुलाई को आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने की सूचना भेजी है। बिहार से वित्त मंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय…
रांची। अग्रवाल सभा रांची की महिला समिति की ओर से नौ से 11 जुलाई तक भव्य सावन महोत्सव शुरू होगा। यह महोत्सव महाराजा अग्रसेन भवन में किया जाएगा, जिसमें खासतौर पर महिलाओं के लिए मेले का आयोजन होगा। यह जानकारी सभा के संजय कुमार ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत सावन के रंग और रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों में राखी, परिधान, आभूषण, सजावटी वस्तुएं, फूड स्टॉल सहित कई आकर्षण शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सांस्कृतिक और पारंपरिक माहौल में जोड़ना है, साथ ही…
पटना। पटना के उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या मामले में पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के मास्टरमाइंड अशोक साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित अशोक साव खुद भी कारोबारी है और लंबे समय से खेमका के संपर्क में था। घटना की रात 11.45 बजे के करीब उमेश यादव ने जब गोपाल खेमका के सिर में गोली मारी और स्कूटी से फरार हो गया तो पास में स्थित अशोक साव के छज्जुबाग स्थित फ्लैट संख्या 601 में चला गया था। वह वहीं छिपकर रह रहा था ताकि पुलिस या किसी अन्य को कोई…