Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- तरंगिनी बाटलिंग प्लांट का लाइसेंस होगा रद्द, अवैध शराब मामले सें राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध राय पर कसा शिकंजा
- बिहार में अब जीविका दीदियां पंचायतों में चलाएंगी सुधा बूथ, सरकार देगी 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता।
- ढुलू महतो ने अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ की मानहानि का नोटिस
- वैशाली के दो बुजुर्गों के खातों में आए अरबों रुपये , बैंककर्मी और अधिकारी इतनी बड़ी राशि देखकर हैरान
- पंडरा में स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा स्थायी बाजार, संजय सेठ और मेयर ने किया जगह चिन्हित
- रांची के संग्रामपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की पत्नी के निधन पर जताया शोक
- भुरकुंडा सौंदा डी में विस्थापन के मुद्दे पर गरजे सांसद मनीष जायसवाल, बोले- उखाड़ने कोई आएगा तो सबसे आगे मुझे पाएंगे
Author: News Maati
नई दिल्ली। गोवा के श्रीगांव में शुक्रवार रात आयोजित लैराई देवी की पारंपरिक जात्रा के दौरान भारी भीड़ में भगदड़ मच गई। इस द हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हर साल की तरह इस बार भी लैराई जात्रा में हजारों श्रद्धालु जुटे थे। जैसे-जैसे रात बढ़ी, भीड़ और बढ़ती गई। इसी बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई, और देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति बन गई। कुछ लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला, और हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। 30 से ज्यादा घायल…
नई दिल्ली। लोकसभा सांसद एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने पर भाजपा हमलावर है। दिल्ली के भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने उन्हें देश का गद्दार करार दिया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने चरणजीत सिंह चन्नी के बयान के बाद कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “राहुल गांधी की कांग्रेस पाकिस्तानी आतंकवाद का बचाव करना जारी रखती है। अब चरणजीत सिंह चन्नी हमारी सेना पर सवाल उठा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण समय में कांग्रेस हमारी सेना का मनोबल क्यों गिरा रही…
नई दिल्ली । पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही कई फैसले लिए हैं। अब भारतअंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) जैसी संस्थाओं से पाकिस्तान को दिए जा रहे फंड और लोन पर दोबारा विचार करने को कहेगा। साथ ही भारत वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) से भी पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डालने का की अपील करेगा। अगर पाकिस्तान को मिलने वाली आर्थिक मदद रुक जाती है, तो उसकी अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगेगा। एक सरकारी सूत्र ने बताया कि भारत, IMF द्वारा पाकिस्तान को दिवालिया होने से बचाने के लिए दिए गए फंड की समीक्षा करने…
पटना। 84.83 करोड़ की लागत से बिहार का पहला अंडरग्राउंड सब-वे बनकर तैयार हो गया है। यह जानकारी पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन शुक्रवार को सब-वे को निरीक्षण करने के दौरान दी। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री से लोकार्पण के लिए समय मांगेंगे। मुख्यंत्री का समय मिलते ही लोकार्पण कराकर आम जन को सौंप दिया जाएगा। इसके निर्माण से रेल यात्री सीधे पटना जंक्शन से मल्टी मोडल हब में आकर शहर के विभिन्न हिस्सों के लिए वाहन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। अपना वाहन लगाकर पटना जंक्शन जा सकते हैं। पटना जंक्शन गोलंबर के पास जाम नहीं लगेगा। 440…
रांची। झारखंड में खेल-कूद की गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर निखारने के लिए खेल विश्वविद्यालय खुलेगा। खेल विश्वविद्यालय का संचालन झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी और सीसीएल के संयुक्त तत्वावधान में होगा। शुक्रवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी ने इसकी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि एक कमिटी बनाकर बिहार के राजगीर में खुले खेल विश्वविद्यालय सहित अन्य राज्यों के खेल विश्वविद्यालयों का अध्ययन करें और झारखंड की जरुरतों के अनुसार उसका इस्तेमाल करें। उन्होंने खेल गांव में 200 एकड़ में फैले चार इनडोर और छह आउटडोर स्टेडियम सहित अन्य…
रांची। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के 10 लाख के ईनामी जोनल कमांडर शशिकांत के दस्ते के साथ शुक्रवार को पुलिस की मुठभेड़ हुई। यह घटना पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती उदयपुरा टू पंचायत के सिंजो महुअरी के जंगल में हुई। दोनों ओर से सौ राउंड फायरिंग हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। मुठभेड़ एक घंटे तक चली। बाद में घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाने पर दैनिक उपयोग के सामान, मेडिकल से संबंधित सामान, दो प्लॉस्टिक की चटाई, दो कंबल, पानी की जरकिन, गोली…
पटना। बिहार के सीतामढ़ी में स्थित मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम को अयोध्या के राम जन्मभूमि की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के समग्र विकास के लिए मेसर्स डिजाइन एसोसिएट्स इन कॉरपोरेटेड को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जो डिजाइन कंसल्टेंट के तौर पर काम करेगी। वर्तमान में मंदिर परिसर में 17 एकड़ भूमि उपलब्ध है, जबकि इसके व्यापक विकास के लिए अतिरिक्त 50 एकड़ भूमि को चिह्नित किया गया है। इस परियोजना की लागत 120 करोड़ 58 लाख रुपये आंकी गई है, जिसे नवंबर 2024 में प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी। इसके लिए भूमि…
नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुजुर्गों को अतीत की कड़ी और भविष्य का मार्गदर्शक बताते हुए कहा है कि सभी को उनके मार्गदर्शन को महत्व देकर उनके बहुमूल्य सानिध्य का आनंद लेना चाहिए।मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए पहल सम्मान के साथ वृद्धावस्था नामक कार्यक्रम में भाग लिया। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण पोर्टल का शुभारंभ, वरिष्ठ नागरिक के लिए आवासों का वर्चुअल उद्घाटन, सहायक उपकरणों का वितरण और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा ब्रह्माकुमारी संगठन के बीच समझौता…
नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट को ब्लॉक कर दिया। शरीफ का चैनल अब तक का सबसे हाई-प्रोफाइल सोशल मीडिया अकाउंट है, जिसे भारत सरकार ने ब्लॉक किया।शहबाज शरीफ के ब्लॉक किए गए प्रोफाइल में लिखा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकार के आदेश के कारण यह कंटेंट फिलहाल इस देश में उपलब्ध नहीं है। सरकार की तरफ से हटाए जाने के अनुरोधों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया गूगल पारदर्शिता रिपोर्ट देखें। भारत सरकार इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के एक्स अकाउंट…
लातेहार। चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोस गांव में शुक्रवार को उपेंद्र उरांव (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक लातेहार थाना क्षेत्र के जालिम गांव का रहने वाला था। वह अपने रिश्तेदार के बारात में सोस गांव गया था। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात जालिम गांव से एक बारात चंदवा थाना क्षेत्र के सोस गांव गई थी। बारात में उपेंद्र उरांव भी शामिल था। शुक्रवार की सुबह उपेंद्र उरांव एक अन्य युवक के साथ तालाब की ओर शौच करने के लिए गया था। इसी दौरान उपेंद्र उरांव का चचेरा भाई वहां पहुंचा और उपेंद्र उरांव…