Author: News Maati

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को मौजूदा परिस्थितियों पर गौर करते हुए प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 5.5 प्रतिशत पर कायम रखने का निर्णय किया। इसके साथ ही आरबीआई ने मौद्रिक नीति रुख को भी तटस्थ बनाये रखा है। इसका मतलब है कि केंद्रीय बैंक आर्थिक स्थिति के हिसाब से नीतिगत दर में समायोजन को लेकर लचीला बना रहेगा। रेपो वह ब्याज दर है, जिस पर वाणिज्यिक बैंक अपनी तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिये केंद्रीय बैंक से कर्ज लेते हैं। रेपो दर के यथावत रहने से आवास, वाहन समेत अन्य खुदरा कर्ज पर ब्याज में बदलाव…

Read More

गुमला/रांची । नक्सलियों के खिलाफ अभियान में झारखंड पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सुप्रीमो और 15 लाख के इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा को पुलिस ने गुमला जिले में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में मार गिराया है। मार्टिन पिछले दो दशकों से गुमला, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा और रांची जिले में आतंक का पर्याय बना हुआ था। वह 70 से भी अधिक हिंसक और नक्सली वारदातों में वांटेड था। गुमला एसपी हरिश बिन जमा को इनपुट मिला था कि मार्टिन के साथ नक्सलियों का एक हथियारबंद दस्ता कामडारा…

Read More

मॉस्को। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर हैवी टैरिफ लगाने की धमकियों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल मॉस्को पहुंच गए हैं। यहां वो रूसी सरकार के सीनियर रणनीतिकारों से मुलाकात करेंगे। डोभाल राष्ट्रपति पुतिन से भी मुलाकात कर सकते हैं। डोभाल की रूस यात्रा पूर्व निर्धारित थी, लेकिन मौजूदा माहौल ने उनके दौरे को और भी अहम बना दिया है। इस यात्रा में अजित डोभाल अपने रूसी समकक्ष के साथ डिफेंस डील पर भी बात कर सकते हैं। भारत और रूस बड़े रक्षा साझीदार हैं। S-400 पर भी बातचीत हो सकती है। अगस्त 2026 तक S-400 स्क्वाड्रन…

Read More

वॉशिंगटन । संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत से रिश्ते न बिगाड़ने की सलाह दी है।पूर्व राजदूत हेली ने कहा है कि भारतीय सामानों पर भारी टैरिफ से भारत-अमेरिकी संबंधों में खटास आ सकती है।इससे पहले ट्रंप ने मंगलवार को एकबार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अगले 24 घंटों में भारत पर टैरिफ और बढ़ाएंगे।हालांकि ट्रंप ने भारत की तरफ से दिए गए उस तथ्य की जानकारी न होने की बात कही, जिसमें भारत ने कहा है कि अमेरिका और यूरोपीय संघ खुद रूस के साथ व्यापार…

Read More

पटना। बिहार सरकार बच्चों को डिजिटल तरीके से शिक्षा देने पर अब खासतौर से फोकस करने पर जोर दे रही है। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक डिजिटल लाइब्रेरी केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके जरिए छात्रों को डिजिटल माध्यम से अध्ययन की सुविधा प्रदान कराई जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री डिजिटल लाइब्रेरी योजना (एमएमडीएलवाई) का क्रियान्वयन किया जाना है। कैबिनेट से इसके प्रस्ताव पर मंजूरी देते हुए 94 करोड़ 50 लाख 47 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके संचालन के लिए सुपरवाइजर और तकनीकी इंचार्ज की व्यवस्था की जाएगी। लाइब्रेरी में होगी ये सुविधा : प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी…

Read More

नई दिल्ली/उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार को भूस्खलन और बादल फटने की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तरकाशी त्रासदी पर दुख जताया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किए एक बयान में कहा, “उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना का समाचार अत्यंत दुखद है। पीड़ित परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं और राहत तथा बचाव कार्यों में सफलता…

Read More

पटना। बिहार के बड़े शहरों के आसपास सैटेलाइट एवं ग्रीनफील्ड टाउनशिप बसाई जाएगी। इसकी शुरुआत पटना से होगी और फिर सभी प्रमंडलीय मुख्यालय वाले शहरों में ऐसी टाउनशिप विकसित की जाएगी। इस योजना को लागू करने के लिए बिहार शहरी आयोजना स्कीम नियमावली को कैबिनेट से स्वीकृति मिली है। नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि शहरों के सुनियोजित विकास के लिए यह ऐतिहासिक कदम है। अभी तक जमीन अधिग्रहण की पॉलिसी थी। पहली बार लैंड पूलिंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके अंतर्गत सरकार जमीन मालिकों से भूमि लेकर डेवलपर्स…

Read More

पटना । लालू परिवार से बगावत की राह पर चल रहे तेज प्रताप यादव अब बहुत आगे निकल चुके हैं। लालू यादव और तेजस्वी के कंट्रोल से बाहर जा चुके हैं। तेज प्रताप यादव ने वीवीआईपी नाम की पार्टी से ‘टीम तेज प्रताप यादव’ का गठबंधन किया है। उन्होंने विकास वंचित इंसान पार्टी के साथ अलायंस किया। तेज प्रताप ने कहा कि कई पार्टियां उनके साथ जुड़ रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वे महुआ से चुनाव लड़ेंगे। वीआईपी (VIP) मुकेश सहनी की पार्टी को बहरूपिया पार्टी बताया। तेज प्रताप ने राजद और कांग्रेस जैसी पार्टियों को भी अपने…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह अगले 24 घंटों में भारत पर टैरिफ और बढ़ाएंगे। इससे पहले ट्रंप भारतीय निर्यात पर 7 अगस्त से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान कर चुके हैं। सीएनबीसी के साथ एक इटरव्यू में, ट्रंप ने कहा कि वह भारत पर टैरिफ बढ़ाएंगे और पहले तय की गई 25 प्रतिशत की दर में संशोधन करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “भारत में सबसे ज्यादा टैरिफ हैं। हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं। हमने 25 प्रतिशत पर समझौता किया था, लेकिन मुझे लगता है कि मैं अगले 24 घंटों…

Read More

रांची । पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में एक बरसाती नाले की तेज धार में बहकर मां, बेटी और नतिनी की मौत हो गई। तीनों रविवार को जंगली मशरूम चुनने के लिए जंगल की ओर निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। सोमवार को भी उनका पता नहीं चला। मंगलवार को मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के गौराहा डैम से तीनों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बटउआ गांव की शांति कुंवर (52), उनकी बेटी अंजलि कुमारी और नतिनी काजल कुमारी के रूप में की गई है।ग्रामीणों के अनुसार, तीनों रविवार की सुबह करीब 10 बजे…

Read More