Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
- वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
- बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
- बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
- गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
- जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
- BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
- चतरा में एसडीओ कार्यालय का सहायक प्रशासी अधिकारी 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार
Author: News Maati
नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार 10 साल बाद डिफेंस पवेलियन का आयोजन किया गया, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में पवेलियन में भारतीय रक्षा उद्योग के विविध आयामों का प्रदर्शन किया गया है, जिसमें आधुनिक हथियारों, मशीन गन, पनडुब्बी मॉडल, ड्रोन और रॉकेट लॉन्चर जैसे अत्याधुनिक उपकरण प्रदर्शित किए गए हैं। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर में उपयोग किए गए हथियारों की झलक भी लोगों को देखने को मिली। कई दर्शकों ने इस पवेलियन को देश की रक्षा क्षमताओं को करीब से जानने का…
पटना। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बगैर कुछ बोले सिर्फ गमछा लहराकर एनडीए सरकार का नया नैरेटिव गढ़ गए। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने जब समर्थकों की ओर भगवा गमछा लहराया, तो पूरा मैदान उत्साह मोदी-मोदी से गूंज उठा। यह दृश्य न केवल भावनात्मक ऊर्जा का प्रतीक था, बल्कि एक दूरगामी रणनीतिक संकेत भी माना जा रहा है। नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण के लिए सजे मंच पर पहुंचते ही जिस अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी ने झुककर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया और फिर मंच पर गमछा लहराया, उनका यह अंदाज उनके आत्मविश्वास और…
पटना। बिहार सरकार की वेबसाइट के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 1.65 करोड़ रुपये की है। नीतीश कुमार राजनीतिक जीवन में पारदर्शिता के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने शासन में आने के बाद 2010 में नियम बनाया था मुख्यमंत्री, मंत्री और अफसर हर साल अपनी संपत्ति की घोषणा करेंगे जिसका ब्योरा सरकार की वेबसाइट पर मौजूद रहेगा। अगर भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू है। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामा में लगभग 931 करोड़ रुपये की संपत्ति (चल-अचल) घोषित की है। चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ कई मामलों की जांच…
पटना। बिहार में एनडीए की नई सरकार में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का चेहरा जरूर पुराना है, मगर मंत्रिमंडल को नया रूप-रंग देने की पूरी कोशिश की गई है। गांधी मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा 26 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें दस नए चेहरे हैं, जो पहली बार एनडीए सरकार में मंत्री बने हैं। वहीं, पूर्व की एनडीए सरकार में शामिल रहे 19 मंत्रियों को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिल सकी है। हालांकि भविष्य में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में इनकी संभावना बनी हुई है। राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 36…
रांची। बिहार में नए मंत्रिमंडल के गठन और शपथ ग्रहण के बाद अब झारखंड की राजनीति में भी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार जल्द ही अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार कर सकती है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि इस विस्तार में नए चेहरे को मौका मिल सकता है, जिसमें सबसे प्रमुख नाम विधायक सोमेश सोरेन का है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कई वरिष्ठ नेता भी इस दौड़ में शामिल हैं। कैबिनेट विस्तार में संभावित मंत्री के रूप में विधायक सोमेश सोरेन का…
रांची।। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पलामू की टीम ने चैनपुर अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू विनोद कुमार को गिरफ्तार करने के बाद सिंगरा में उनके आवास पर भी छापेमारी की । कई कागजात जब्त किये गए। दोपहर दो बजे मेडिकल जांच के बाद बड़ा बाबू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पूर्व पलामू प्रमंडलीय एसीबी टीम ने चैनपुर अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू विनोद कुमार को 5500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को पलामू एसीबी टीम की ओर से की गई। एसीबी को आवेदन देकर चैनपुर के अनोज प्रसाद ने शिकायत…
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं देते हुए दोनों उपमुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित सभी नवनियुक्त मंत्रियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि एनडीए की यह नई सरकार बिहार में स्थिरता, विकास और सुशासन का एक नया अध्याय लिखने जा रही है। रघुवर दास ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में एनडीए की डबल इंजन सरकार बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार तेज रफ्तार प्रगति, आधुनिक बुनियादी ढांचे के विस्तार और…
जमशेदपुर। टाटा स्टील स्पोर्ट्स विभाग ने गुरुवार को आगामी 10वें टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के लिए आधिकारिक इवेंट टी-शर्ट और विभिन्न श्रेणियों के रन के रूट मैप का अनावरण किया। यह मैराथन 30 नवंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान टाटा स्टील के कॉपोर्रेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष डी.बी. सुंदरा रामम और चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी उपस्थित रहे। शहर के सबसे बड़े वार्षिक खेल आयोजनों में से एक बने इस मैराथन के लिए 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 2 किलोमीटर कैटेगरी के रूट मैप जारी किए गए। मीडिया को…
पटना । गांधी मैदान गुरुवार को उस समय तालियों, नारों और संगीत के जबरदस्त उत्साह से गूंज उठा, जब मंच से भोजपुरी अंदाज में गूंजा जोड़ी मोदिया-नीतीश की जोड़ी हीट होइल। यह गीत शुरू होते ही पूरा मैदान मानो एक साथ थिरक उठा। जनसमूह ने गमछा हवा में लहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी के प्रति अपना उत्साह और समर्थन खुले तौर पर जाहिर किया। मंच के सामने उपस्थित लोगों ने गमछे को दाएं-बाएं लहराकर ऐसा माहौल बना दिया, जिसने इस समारोह को सिर्फ औपचारिक कार्यक्रम नहीं रहने दिया, बल्कि एक बड़े जनोत्सव में बदल…
हां हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी, गुनगुनाकर मनोज तिवारी ने नीतीश के सीएम बनने पर जताई खुशी
पटना । बिहार में गुरुवार को नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने खुशी जाहिर की है और बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया है। मनोज तिवारी ने कहा कि हम आभारी हैं बिहार की जनता के जिन्होंने 10वीं बार हमें इस जिम्मेदारी के लिए चुना। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने हां हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी गाना गुनगुनाकर भी दिखाया। वहीं भोजपुरी सिंगर और बीजेपी के स्टार प्रचारक के रूप में काम करने वाले पवन सिंह…