Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जिय-जिय हो बिहार के लाला …
- दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में गई जान
- लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई…, UP चुनाव से पहले योगी का बड़ा दावा
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेताओं ने जताया दुख
- छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं, मां के निधन पर हेमंत सोरेन का छलका दर्द
- न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगूंगा’, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी ने बताया विकसित भारत का मंत्र
- झारखंड आंदोलन में दिशोम गुरु की शक्ति थीं रूपी सोरेन
- सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही
Author: News Maati
नई दिल्ली । दुनिया के दो हिस्सों में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। तिब्बत में एक बार फिर से गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई और इसकी गहराई 130 किलोमीटर रही। अमेरिका के साथ जंगी हालात के बीच दक्षिणी ईरान में भी 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप 19 फरवरी को सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर तिब्बत में अक्षांश 33.57 उत्तर और देशांतर 81.86 पूर्व में महसूस किया गया। हालांकि, इस भूकंप से जानमाल का कितना नुकसान हुआ…
रांची । झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाहों ने खतरनाक रूप ले लिया है। पिछले पांच दिनों में 12 से अधिक ऐसी घटनाएं हुई हैं, जहां बच्चा चोरी की अफवाह के कारण भीड़ ने निर्दोषों को निशाना बनाया। गुरुवार को रांची में महज शक के आधार पर तीन निर्दोष लोगों को भीड़ ने घेरकर पीट दिया। मामला एदलहातु का है, जहां दो महिलाओं और एक पुरुष पर बच्चा चोरी का आरोप लगाकर हमला किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीनों की जान बच सकी। प्रारंभिक जांच में किसी संगठित बच्चा चोरी गिरोह की पुष्टि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,…
नई दिल्ली । दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चल रहे ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान एक खास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर चर्चा का केंद्र रहा। इस खास एआई फीचर ने पीएम मोदी के भाषण को रियल टाइम में साइन लैंग्वेज (सांकेतिक भाषा) में ट्रांसलेट किया। जब प्रधानमंत्री मोदी बोल रहे थे, तब उनके पीछे एक बड़ी स्क्रीन पर एक एनिमेशन चल रहा था, जिसमें उनके भाषण का लाइव एआई-इनेबल्ड साइन लैंग्वेज इंटरप्रिटेशन दिखाया गया था। समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव इतिहास का ट्रांसफॉर्मेशन है। उन्होंने कहा कि…
नई दिल्ली । इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि एआई मानव इतिहास का परिवर्तनकारी क्षण है और यह मानव सामर्थ्य को कई गुना बढ़ाएगी। समिट में अपने मुख्य संबोधन में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एआई दुनिया के बड़े टेक्नोलॉजी बदलाव की तरह है। बस इसमें फर्क यह है कि पहले की तरह नई टेक्नोलॉजी आने में दशकों का समय नहीं लग रहा है, बल्कि यह बदलाव काफी तेज हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन तक का सफर तेज भी है,…
रांची,। झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। इस अवधि में रांची के अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार तक बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में दर्ज किया गया, जहां पारा बढ़कर 33.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सोमवार को यहां तापमान 32.4 डिग्री था। दूसरी ओर, राज्य…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अपने अभिभाषण में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने संघीय ढांचे की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि राज्यों के समुचित विकास के लिए केंद्र सरकार का समयबद्ध आर्थिक सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि झारखंड को विकसित और समृद्ध किए बिना देश की समग्र उन्नति संभव नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि वांछित आर्थिक सहायता के अभाव में राज्य सरकार को कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को लागू करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में केंद्र से अपेक्षित सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है।…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड एक पिछड़ा राज्य है और इसके समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार को बड़े भाई की भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने बजट सत्र के दौरान राज्य के विकास में केंद्र की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए विशेष आर्थिक सहयोग की आवश्यकता बताई। सोरेन बुधवार को विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, आदिवासी छात्रावासों के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और डिजिटल हेल्थ मिशन के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर…
कीव। स्विटजरलैंड की राजधानी जिनेवा में नये सिरे से शुरू हुई शांति वार्ता के पहले ही दिन रूस ने ताकत का प्रदर्शन करते हुए यूक्रेन के 12 क्षेत्रों में 29 मिसाइलें और लगभग 400 ड्रोन दागे, जिससे कई नागरिक घायल हुए और ऊर्जा एवं नागरिक अवसंरचना को भारी नुकसान पहुंचा। यूक्रेन ने इसे ऊर्जा तथा नागरिक ढांचे पर किया गया समन्वित हमला बताया है, जिससे कूटनीतिक प्रयासों की नाजुक स्थिति उजागर होती है। बातचीत के पहले दिन के बाद, रूसी मीडिया ने मंगलवार को एक अनजान सूत्र के हवाले से बताया कि बातचीत तनावपूर्ण थी और छह घंटे तक चली।…
नई दिल्ली। अब खांसी की आवाज से आसानी से फेफड़ों की जांच हो सकेगी। एम्स में कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) से चलने वाली स्वासा एप का ट्रायल चल रहा है। एम्स ने स्वासा एआई एप को 460 मरीजों पर जांच के बाद अस्थमा की जांच के लिए हरी झंडी दे दी है। इस एप पर बस मरीज को अपनी खांसी रिकॉर्ड करनी होती है और यह 8 मिनट में रिपोर्ट देता है। भारत मंडपम में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में स्वासा को इनोवेशन केस स्टडी के रूप में शामिल किया गया है। एम्स के सेंटर फॉर कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग…
नयी दिल्ली। एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने से पहले गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से बुधवार को मुलाकात की और भारत में एआई के विकास पर चर्चा की। इस बैठक के बारे में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के साइडलाइन में सुंदर पिचाई से मुलाकात करना बेहद सुखद अनुभव रहा। हमने एआई क्षेत्र में भारत द्वारा किए जा रहे कार्यों और इस क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली छात्रों और पेशेवरों के साथ गूगल किस प्रकार सहयोग कर सकता है, इस बारे में चर्चा की।…