Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जिय-जिय हो बिहार के लाला …
- दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में गई जान
- लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई…, UP चुनाव से पहले योगी का बड़ा दावा
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेताओं ने जताया दुख
- छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं, मां के निधन पर हेमंत सोरेन का छलका दर्द
- न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगूंगा’, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी ने बताया विकसित भारत का मंत्र
- झारखंड आंदोलन में दिशोम गुरु की शक्ति थीं रूपी सोरेन
- सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही
Author: News Maati
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को समूची मानवता की भलाई के लिए साझा संसाधन करार देते हुए कहा है कि सभी को मिलकर इसे मानवता के लिए सबसे बड़े अवसर के रूप में बदलने की दिशा में काम करना होगा। श्री मोदी ने गुरुवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन के उद्घाटन के बाद वैश्विक नेताओं के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए विश्वास जताया कि यह सम्मेलन मानव केन्द्रीत और संवेदनशील एआई इकोसिस्टम के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने इसे एक बड़ा अवसर करार देते हुए इसका भरपूर फायदा उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा…
रामगढ़ । चूट्टूपालु घाटी (एनएच-33) में गुरुवार को रांची की ओर से तेज रफ़्तार ट्रेलर (एनएल 01एल- 9799) का अचानक ब्रेकफेल हो गया। इससे ट्रेलर पूरी तरह से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर फोरलेन सड़क के दूसरे छोर में तड़पर कर बाइक पर पलट गया। इससे रांची की ओर जा रहे बाइक (जेएच01 डीडी-2053) ट्रेलर की चपेट में आ गया। इस घटना में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना में ट्रेलर के चालक और खलासी भी घायल हो गये। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस और एनएचएआइ…
रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रांची के सिल्ली अंचल कार्यालय में कार्यरत अमीन को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अमीन गणेश महतो एक व्यक्ति से जमीन मापी के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसकी लिखित शिकायत एसीबी में की गई थी। एसीबी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित रांची के सिल्ली निवासी वासुदेव महतो ने एसीबी में लिखित शिकायत दी थी कि अमीन गणेश महतो के जरिये उनकी जमीन की नापी, रिपोर्ट और नक्शा के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है। वासुदेव महतो किसी भी हाल…
पटना। अत्याधुनिक तकनीकी शिक्षा से अब बिहार के विद्यार्थी पीछे नहीं रहेंगे। आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का होगा। ऐसे में राज्य के तमाम तकनीकी शिक्षण संस्थानों में एआई की पढ़ाई शुरू होगी। यह पढ़ाई इसी नए शैक्षणिक सत्र से सभी 38 सरकारी इंजीनियरिंग कालेजों तथा 46 पालिटेक्निक संस्थानों में संचालित की जाएगी। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार विधानसभा में विभागीय बजट पर सरकार के तरफ से उत्तर देते हुए इसकी घोषणा की। इससे पहले उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शिक्षा विभाग का 60,204 करोड़ 60 लाख 95 हजार रुपये का बजट सदन में पेश किया। बजट…
रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा में आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा को लेकर उठे विवाद के बीच राज्य सरकार ने राहत के संकेत दिए हैं। संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि आयु सीमा में छूट के मुद्दे पर मंत्रिपरिषद की पिछली बैठक में गंभीर चर्चा हुई है और मुख्यमंत्री भी इस विषय को लेकर संवेदनशील हैं। सरकार सभी अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर देने पर सकारात्मक विचार कर रही है। विधानसभा के विधायक जयराम महतो और अन्य सदस्यों ने मामला उठाते हुए कहा कि पिछली सिविल सेवा…
मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तेज गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 1,236.11 अंक (1.48 प्रतिशत) गिरकर 82,498.14 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 365 अंक यानी 1.41 प्रतिशत लुढ़ककर 25,454.35 अंक पर बंद हुआ। चौतरफा बिकवाली के बीच मझौली और छोटी कंपनियों में भी गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.63 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.27 प्रतिशत उतर गया। ईरान के आसपास अमेरिका के सैन्य तैनाती बढ़ाने की खबरों से यूरोपीय बाजारों के साथ घरेलू बाजार में भी निवेश धारना प्रभावित हुई है। आॅटो, रियलटी…
नयी दिल्ली। गूगल और अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने एआई इम्पैक्ट सम्मेलन में घोषणा की है कि गूगल आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर में एक एआई हब के निर्माण के लिए 15 बिलियन डॉलर (लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपए) का निवेश करेगा। पिचाई ने कहा कि मुझे याद है कि यह संभावनाओं से भरा एक शांत और साधारण तटीय शहर है। अब, गूगल भारत में हमारे 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बुनियादी ढाँचे के निवेश के के रूप में वहां एक पूरी क्षमता वाला एआई हब स्थापित कर रहा है। गूगल सीईओ ने कहा कि जब…
नई दिल्ली। देश के दिग्गज उद्योगपति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने गुरुवार को ऐलान किया कि उनका समूह कृत्रिम मेधा (एआई) में सात साल के भीतर 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। अंबानी ने कहा कि दुनिया एआई को लेकर दोराहे पर खड़ी है, जहां एक रास्ता दुर्लभ, महंगी एआईऔर नियंत्रित डेटा की ओर ले जाता है, जबकि दूसरा रास्ता सस्ती एवं सुलभ एआई सुनिश्चित करता है। राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में मुकेश अंबानी ने कहा कि एआई का सर्वश्रेष्ठ रूप अभी आना…
पटना। पटना हाईकोर्ट ने गुरुवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत पक्ष-विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस जारी किया है। उच्च न्यायालय ने चुनावी हलफनामे में कथित गलत जानकारी और अनियमितता के आरोपों पर जवाब मांगा है। मामले को गंभीर मानते हुए न्यायालय ने निर्धारित समय में स्पष्टीकरण दाखिल करने का निर्देश दिया है। विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों ने याचिका दायर की थी। याचिकाकतार्ओं का आरोप है कि विजयी उम्मीदवारों ने नामांकन के दौरान शपथपत्र में तथ्य छिपाए। कुछ मामलों में मतदान प्रक्रिया में अनियमितता का भी आरोप लगाया गया है। इन्हीं आरोपों के आधार पर…
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मेदिनीनगर में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी अरुणा शंकर के पक्ष में जनसभा की। रघुवर दास ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस पार्टी एक समुदाय का वोट लेने के लिए एड़ी चोटी एक कर रखी हैं। एक दूसरे से लड़ रहे हैं। राज्य के लिए तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ वाली कहावत चरितार्थ कर रहे हैं। झामुमो, कांग्रेस और राजद इस राज्य को विनाश की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 3 वर्ष से नगर निकाय चुनाव नहीं हुए, जिससे इस राज्य को 5100 करोड़ का नुकसान हुआ है।…