Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जमशेदपुर में सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का निधन
- प्राइवेट स्लीपर AC बस में लगी आग, 9 यात्री जिंदा जले, यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा
- धनबाद में मुठभेड़, गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे घायल, चार अपराधी गिरफ्तार
- लगातार भारी बारिश से रांची के वाटर फॉल्स में उफान, पर्यटकों को सतर्क रहने की चेतावनी
- झारखंड में 21 परीक्षाओं की जांच करेंगे 35 अधिकारी, आधा दर्जन टीमें गठित
- रांची के थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की होगी जांच
- डीजीपी तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
- डीजीपी तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
Author: News Maati
नयी दिल्ली, एजेंसियां : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं और देश के लोगों को सशस्त्र बलों पर पूरा भरोसा होना चाहिए। ‘टाइम्स नाउ समिट’ के समापन दिवस पर बातचीत के दौरान अग्निवीर योजना की आलोचना को लेकर एक सवाल पर मंत्री ने कहा कि ऐसे सवालों का ‘‘कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हर कोई मानता है कि सशस्त्र बलों का युवा स्वरूप होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने लगभग 50 साल लंबे अपने राजनीतिक सफर के किस्से भी साझा किए। यह पूछे जाने पर…
नयी दिल्ली : दिल्ली की सरकार जेल से न चलने देने के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के बयान के एक दिन बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे ‘‘राजनीतिक साजिश’’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘लोग (इसका) जवाब देंगे।’’ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में 21 मार्च को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को गिरफ्तार किया था और बाद में यहां एक अदालत ने मुख्यमंत्री को 28 मार्च (आज) तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया था। आप नेताओं ने कई मौकों पर केजरीवाल के इस्तीफे से इनकार किया और…
रांची : दूरदर्शन की क्विज़ प्रतियोगिता “खुद को जाने, खुद को परखें” के तहत “भारत के स्वतंत्रता संग्राम में झारखंड की भूमिका” विषय पर केन्द्रित प्रतियोगिता में टीआरएल संकाय के नागपुरी विभाग के शानदार प्रदर्शन के बल पर शीर्ष स्थान पर रहने वाले सफल छात्राओं प्रीति मुण्डा और श्वेता कुमारी को गुरूवार को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता टीआरएल संकाय के समन्वयक डॉ हरि उरांव ने की। वहीं, संचालन प्राध्यापक डॉ रीझू नायक व धन्यवाद प्राध्यापक डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो ने किया। गौरतलब हो कि ये छात्राएं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के एमएससी-आईटी, एमए राजनीति शास्त्र और…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अंतराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि सालाना दो करोड़ नौकरियां कहां हैं और 30 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं? प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मेरे विकास का हिसाब दो। देश के कुल बेरोजगारों में 83 प्रतिशत युवा क्यों हैं? सालाना 2 करोड़ नौकरियां कहां हैं? देश में 30 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं? हर परीक्षा का पेपर लीक क्यों होता है?’’ उन्होंने यह सवाल भी किया, ‘‘कॉरपोरेट का 16…
रांची, एजेंसियां : कांग्रेस ने झारखंड में तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और बाकी चार पर एक अप्रैल तक प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जाएगा। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति से मंजूरी मिलने के बाद पार्टी ने बुधवार को लोहरदगा, खूंटी और हजारीबाग संसदीय क्षेत्रों से अपने उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया था। पार्टी ने कालीचरण मुंडा, सुखदेव भगत और जय प्रकाशभाई पटेल को क्रमशः खूंटी (एसटी), लोहरदगा (एसटी) और हजारीबाग सीट से पार्टी उम्मीदवार बनाया है। पार्टी नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस बाकी चार सीटों के…
मुंबई : एक बार एक इंटरव्यू में बॉब क्रिस्टो ने दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने एक मैगजीन के कवर पेज पर परवीन बॉबी की तस्वीर देखी तो देखते ही रह गए थे। उनसे मिलने की ख्वाहिश जगी। जब मुंबई आए तो चर्च गेट के पास उनकी मुलाकात एक फिल्म यूनिट से हुई। जहां पता चला कि कैमरामैन अगले दिन फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन’ के सेट पर परवीन बॉबी से मिलेगा। फिर अगले दिन उसकी मदद से बॉब परवीन बॉबी से मिलने पहुंच गए. वो कैमरामैन से परवीन बॉबी को लेकर बात कर ही रहे थे कि…
तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने वंशवादी राजनीति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हमले को लेकर बुधवार को कहा कि इस तरह की राजनीति भारत के सांस्कृतिक ताने-बाने में रची-बसी है और यह न सिर्फ उनकी पार्टी, बल्कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में भी व्यापक स्तर पर मौजूद है। थरूर ने कहा, ‘‘यह पश्चिम की तुलना में भारत में सामान्य बात है कि एक पिता अपने बेटे से अपने पेशे का अनुसरण करने की अपेक्षा करता है और यह ऐसे ही चलता रहता है। इसलिए यह बिल्कुल भी आश्चर्य की बात नहीं है कि सभी…
दुर्ग, एजेंसियां : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक इस्पात संयंत्र में पिघला हुआ लोहा गिरने से 24 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के रसमढ़ा गांव स्थित जे डी इस्पात लिमिटेड में काम करने के दौरान पिघला हुआ लोहा गिरने से मजदूर जितेंद्र भुइयां की मौत हो गई है। वह झारखंड के प्रतापपुर के अघारा का रहनेवाला था और कंपनी में बॉडी मैन के रूप में काम करता था। मंगलवार रात अचानक कंपनी के फर्नेंस में ब्लास्ट हुआ। इससे बचने के लिए वह दूसरी…
रांची : भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कहा कि आज तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान बालाजी का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना कर सबके कल्याण के लिए प्रार्थना की। प्रभु की कृपा से सबको सुख, समृद्धि औरआरोग्य की प्राप्ति हो।
नयी दिल्ली, एजेंसियां : दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार सरकार जेल से नहीं चलाई जाएगी। सक्सेना की यह टिप्पणी आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के उन बयानों की पृष्ठभूमि में आई जिसमें उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल जेल में रहने के बावजूद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में हैं। ‘टाइम्स नाउ समिट’ में सक्सेना ने कहा, ‘मैं दिल्ली के लोगों…