Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- खूंटी के अभिषेक को टाइम्स आॅफ इंटरप्रीनर्स मैगजीन में मिली जगह
- झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन का दीपावली मेला शुरू
- शहनवाज हुसैन की बहू अफशां अकरम खान पटना पहुंचीं, भाजपा-कांग्रेस नेता बने समधी
- सिंधिया राजपरिवार के संपत्ति बंटवारा विवाद मामले की सुनवाई टली, अब 04 नवंबर दर्ज होंगे प्रतिमा देवी के बयान
- सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी ने बुलाया युवाओं का मॉक पार्लियामेंट, लोकतंत्र बनाम अराजकता विषय पर होगी चर्चा
- चुटुपालू-चरही घाटी में सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश, 239 करोड़ से बनेगी पांच किमी सड़क
- रांची में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 5 लाख की ठगी, थाने में शिकायत
- झारखंड में कर चोरी रोकने और राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए सरकार लेगी एआई की मदद
Author: News Maati
चतरा। लो वोल्टेज और बिजली कट की समस्या के समाधान के लिए चतरा के नवनिर्वाचित सांसद कालीचरण सिंह आगे आये हैं। उन्होंने शुक्रवार को चतरा में बिजली विभाग के सहायक अभियंता सह एसडीओ हरिमोहन चौधरी से मुलाकात की। बैठक में बिजली कटौती, लो वोल्टेज और अन्य बिजली संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। सांसद ने कहा कि चतरा के निवासियों को बिजली की अनियमितता के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बिजली कटौती से व्यापार और घरेलू कामकाज दोनों प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही लो वोल्टेज की समस्या से कई घरों में उपकरण खराब…
रांची। जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा से ईडी तीन दिनों तक पूछताछ करेगी। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने ईडी को पूछताछ के लिए शुक्रवार को तीन दिनों की रिमांड की अनुमति दी है। ईडी की ओर से उससे पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए सात दिनों की रिमांड देने का आग्रह किया गया था। इससे पूर्व गत गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में पेश किया था। पेशी के दौरान ईडी के अधिवक्ता ने कोर्ट से शेखर कुशवाहा को…
पटना। बिहार में रुपौली विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव 10 जुलाई को होगा। इसको लेकर शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राजद ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जदयू पार्टी कार्यालय में ऐलान किया कि पार्टी ने रूपौली विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए कलाधार मंडल को सिंबल दिया है। शिक्षक की नौकरी छोड़कर राजनीति में आये कलाधर मंडल 2020 के विधानसभा चुनाव में पहली बार निर्दलीय खड़े हुए थे और उन्हें छह हजार से अधिक वोट मिले थे। वर्तमान में इनकी पत्नी मुखिया है। पिछले ही दिनों मंत्री लेशी सिंह ने कलाधर मंडल…
नई दिल्ली। भारत एक बार फिर मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है। भारत ने हांगकांग को पछाड़ कर इस स्थान पर पहुंचने में सफलता हासिल की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू 5.18 ट्रिलियन डॉलर हो गई है, जबकि हांगकांग के स्टॉक मार्केट का कैपिटलाइजेशन 5.17 ट्रिलियन डॉलर है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक इसके पहले इसी साल 23 जनवरी को बीएसई ने मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में हांगकांग को पीछे छोड़ दिया था। उसके बाद बाजार में आई गिरावट की वजह से बीएसई का…
नई दिल्ली। भारतीय सेना को नागपुर की कंपनी ने 120 स्वदेशी आत्मघाती ड्रोन नागस्त्र का पहला बैच सौंप दिया है। भारतीय सेना ने आपातकालीन खरीद शक्तियों के तहत 480 लोइटर म्यूनिशन की आपूर्ति के लिए सोलर इंडस्ट्रीज के इकोनॉमिक्स एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (ईईएल) को आॅर्डर दिया है। प्री-डिलीवरी निरीक्षणों के सफल समापन के बाद ईईएल ने सेना के गोला-बारूद डिपो को 120 लोइटर म्यूनिशन वितरित किए हैं। भारतीय सेना को घरेलू स्तर पर निर्मित आत्मघाती ड्रोन का पहला बैच प्राप्त हुआ है, जिसे नागस्त्र-1 के नाम से जाना जाता है। स्वदेशी लोइटरिंग म्यूनिशन को आत्मघाती ड्रोन नागस्त्र-1 के रूप में भी…
कोच्चि। अग्निकांड में मारे गए भारतीयों के शव शुक्रवार को वापस लाए गए। जब मरने वालों के शव कोच्चि हवाई अड्डे पहुंचे तो वहां का माहौल गमगीन हो गया। हवाई अड्डे पर पहले कभी न देखा गया यह ब्लैक फ्राइडे था। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को एयरपोर्ट पर हर कोई शोक में था और सभी की आंखों से आंसू थे। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि एक ही समय में इतने सारे शव आए। यह असहनीय है। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि चूंकि इन शवों को कार्गो माना जाता है,…
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के नगरऊंटारी में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। हादसा गढ़वा-डाल्टनगंज रोड पर पाल्हे नामक गांव के पास तब हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे सवारियों से लदे आॅटो को रौंद डाला। बताया जा रहा है कि आॅटो पर सवार सभी लोग मजदूरी करने के लिए राज्य से बाहर जा रहे थे। उन्हें नगरऊंटारी रेलवे स्टेशन से शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी थी। हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनकी पहचान…
नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम प्राप्त न करने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम की भक्ति करने वाली पार्टी अहंकारी हो गई थी, इसलिए 241 पर सिमट गई। इस चुनाव में बीजेपी का अहंकार ध्वस्त हो गया है।इंद्रेश कुमार ने कहा, “इन लोगों ने भगवान राम की भक्ति तो की थी, मगर इनमें धीरे-धीरे अहंकार आ गया। आज भगवान राम ने इनके अहंकार को खत्म कर दिया है। ये लोग इस चुनाव में प्रशंसनीय परिणाम नहीं दे पाए। शायद अब इन्हें…
पटना : आईवीवाई एंटरटेनमेंट एक्चुअल मूवीज एलएलपी एसोसिएशन प्रस्तुत भोजपुरी की सुपर हॉट अभिनेत्री अक्षरा सिंह की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म “ऐसा पति मुझे दे भगवान” का ट्रेलर आउट हो गया है। इस फिल्म का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे और ट्रेलर ने उनके उत्साह को और बढ़ा दिया है। ट्रेलर में अक्षरा सिंह का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी बेहद रोचक है और इसमें सभी कलाकार अपनी भूमिकाओं में बेहतर नज़र आ रहे हैं। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और अविनाश रोहरा हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार…
नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर ज़िले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान घायल हो गए हैं पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुतुल गांव के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस के दो जवान घायल हो गए हैं।