Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- कैबिनेट का फैसला : खनिज सेस पर झारखंड विशेष विधानसभा सत्र 25-26 नवंबर को, कांके में 284 करोड़ की मेडिको सिटी को मंजूरी
- रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली
- रांची में 2 दिनों तक स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग ने जारी किया आॅरेंज अलर्ट
- बिहार में केसरिया पार्षद दंपती के पांच ठिकानों पर रेड, 3.56 करोड़ की काली कमाई और जमीन के 54 दस्तावेज मिले
- बिहार के गांवों में पशुओं की देखभाल कर रहीं 8992 डॉक्टर दीदियां
- अभिषेक-सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड
- जेपीएससी मेधा घोटाला: सीआईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, पूर्व अध्यक्ष समेत 12 पर चलेगा मुकदमा
- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत देशभर में भाजपा कल निकालेगी पदयात्रा
Author: News Maati
नयी दिल्ली । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को अपना कार्यभार संभालने के तुरंत बाद सदन में आपातकाल को याद करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का सीधा नाम लिया और कहा कि श्रीमती गांधी ने देश में तानाशाही थोप कर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान पर प्रचंड प्रहार किया था। श्री बिरला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने मंत्रियों का परिचय कराये जाने के बाद श्री बिरला ने 26 जून 1975 में लगे आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक बयान दिया जिसमें कांग्रेस एवं श्रीमती इंदिरा गांधी को सीधे सीधे घेरा गया। श्री…
ओम बिरला को स्पीकर चुन जाने पर पीएम मोदी ने बधाई, कहा-140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं का केंद्र संसद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार और कोटा से सांसद ओम बिरला को 18वीं लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान की बात है कि आप दूसरी बार इस कुर्सी के लिए चुने गए हैं। बिरला की सराहना करते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 18वीं लोकसभा आपके नेतृत्व में लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगी। 18वीं लोकसभा में अपने पहले संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संसद भवन सिर्फ दीवारें नहीं हैं, बल्कि 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं का केंद्र है। उन्होंने इस बात…
रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार नशा मुक्त झारखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार विशेष जागरुकता अभियान चलाकर जन-जन को नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दे रही है। गांव, मोहल्ला, पंचायत, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की जा रही है। मुख्यमंत्री चम्पाई बुधवार को मोरहाबादी मैदान पर आयोजित मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों से नशे से बचने की सलाह दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री चम्पाई ने कहा कि वर्तमान समय में…
हजारीबाग। नीट पेपर लीक मामले की जांच करने बुधवार को सीबीआई की टीम हजारीबाग के ओएसिस स्कूल पहुंची। सीबीआई की टीम स्कूल में हर पहलू की जांच-पड़ताल कर रही है। नीट पेपर लीक मामले में इस स्कूल का नाम सामने आया है। पटना के जिस रामकृष्णा नगर स्थित एक निजी स्कूल से बरामद हुआ नीट यूजी 2024 का अधजला जब्त प्रश्न पत्र मिला था उसका सीरियल कोड हजारीबाग (झारखंड) के मंडई रोड स्थित ओएसिस स्कूल परीक्षा केंद्र से लीक हुआ था। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के सत्यापन में प्रथम दृष्टया इस परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र की…
पटना। मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने जिला परिषद सदस्य व चांदमारी सोसायटी कम्प्लेक्स के सचिव सुरेश यादव को गोली मारकर हत्या कर दी। सुरेश यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुटी गई। सुरेश यादव को परिजन रहमानिया मेडिकल सेंटर ले गए थे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी गुमटी के पास की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियो ने…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने बुधवार को राज्य के पूर्व मंत्री और जमशेदपुर के निर्दलीय विधायक सरयू राय की उस क्रिमिनल रिट को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने मेनहर्ट घोटाला की जांच की मांग की थी। केस से जुड़े सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने 22 जून को फैसला सुरक्षित रख लिया था। हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई थी। निर्दलीय विधायक सरयू राय झारखंड विधानसभा में भी मेनहर्ट का मुद्दा उठा चुके हैं। सरयू राय ने कहा था कि झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद रांची के…
रांची। सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक को कस्टडी में लिया है। टीम ने हजारीबाग में उनसे घंटों पूछताछ की और इसके बाद उन्हें अपने साथ लेकर रवाना हो गई। हालांकि, सीबीआई ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई वक्तव्य नहीं दिया है। एहसान उल हक को एनटीए ने नीट-यूजी परीक्षा के लिए हजारीबाग में सिटी कोआॅर्डिनेटर नियुक्त किया था। उन्हें हजारीबाग शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचाने और नियमों के अनुसार परीक्षा संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके पहले पेपर लीक मामले की जांच कर…
ओम बिरला को स्पीकर चुन जाने पर पीएम मोदी ने बधाई, कहा-140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं का केंद्र संसद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार और कोटा से सांसद ओम बिरला को 18वीं लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान की बात है कि आप दूसरी बार इस कुर्सी के लिए चुने गए हैं। बिरला की सराहना करते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 18वीं लोकसभा आपके नेतृत्व में लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगी। 18वीं लोकसभा में अपने पहले संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संसद भवन सिर्फ दीवारें नहीं हैं, बल्कि 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं का केंद्र है। उन्होंने इस बात…
लखनऊ: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 1975 में देश में आपातकाल लगाए जाने को याद करते हुए बुधवार को कहा कि किसी भी हालत में अब मुल्क में ऐसा दिन दोबारा देखने को नहीं मिलेगा। गाजियाबाद जिले में सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा, “देश पर पहले कभी ऐसे काले घने बादल नहीं मंडराये थे जो आज के दिन (1975) मंडराये थे। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र (1975) में अंधेरे में चला गया था। किसी भी हालत में अब भारत में ऐसा दिन देखने को नहीं मिलेगा।” उन्होंने कहा, “हम इतने मजबूत…
नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि अधीनस्थ अदालत के न्यायधीश ‘जल्दबाजी’ में थे और उन्होंने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत का विरोध करने के लिए अभियोजक को उचित समय नहीं दिया। संघीय जांच एजेंसी ने कहा कि केजरीवाल को नियमित जमानत देने संबंधी अधीनस्थ अदालत का 20 जून का आदेश धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 45 के तहत पूर्वापेक्षित अनिवार्य शर्तों का पालन न करने के कारण ‘प्रतिकूल’ था।