Author: News Maati

रांची । रांची स्थित पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। यानी 11 जुलाई तक वे रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में रहेंगे। गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में उनकी उनकी पेशी हुई और इसके बाद न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी गई। जमीन घोटाले के इसी मामले में जेल में बंद राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मास्टरमाइंड मो. सद्दाम, झामुमो नेता अंतु तिर्की, रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस…

Read More

मुंबई। घरेलू बाजारों में गुरूवार को शुरूआती कारोबार में गिरावट के बाद तेजी आई और सेंसेक्स पहली बार 79,000 अंक के स्तर को पार कर गया। निफ्टी भी अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में गिरावट के बाद 339.51 अंक चढ़कर 79,013.76 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली ने उछाल में अहम योगदान दिया। निफ्टी भी 97.6 अंक चढ़कर 23,966.40 के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों…

Read More

नयी दिल्ली:  दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वन विभाग के अधिकारियों को बिना अनुमति के 1,100 पेड़ों को काटने के संबंध में की गई कार्रवाई पर स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। दक्षिणी दिल्ली के रिज इलाके में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा कथित तौर पर 1,100 पेड़ों को काटा गया है। राय ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा ‘अवैध’ रूप से पेड़ों की कटाई के संबंध में वन अधिकारियों के साथ बैठक की और बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक एक विस्तृत रिपोर्ट और इस मामले में की गई…

Read More

नयी दिल्ली:  समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सबसे ज्यादा दिल्ली सरकार के साथ भेदभाव किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र आप सरकार के कामकाज में बाधा डालने के लिए उन्हें आबकारी ‘घोटाला’ मामले में फंसाने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रहा है। अखिलेश यादव ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी से यहां एलएनजेपी अस्पताल में उनका हालचाल जानने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि जब से भाजपा केंद्र की सत्ता में आई है, तब से मुख्यमंत्रियों की समस्याएं…

Read More

कोलकाता:  नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन ने कहा कि हाल में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे यह दिखाते हैं कि भारत ‘हिंदू राष्ट्र’ नहीं है। उन्होंने इस बात पर नाखुशी जतायी कि देश में ‘‘बिना मुकदमा चलाए’’ लोगों को सलाखों के पीछे रखने का अंग्रेजों के शासनकाल का चलन अब भी जारी है और कांग्रेस सरकार की तुलना में यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में अधिक है। उन्होंने कहा, ‘‘हम हमेशा हर चुनाव के बाद एक बदलाव देखने की उम्मीद करते हैं। पहले जो कुछ हुआ है (भाजपा नीत केंद्र सरकार के कार्यकाल में) जैसे कि बिना…

Read More

वाशिंगटन:  विदेशों में रह रहे भारतीयों ने बीते वर्ष यानी 2023 में 120 अरब डॉलर स्वदेश भेजे। यह मेक्सिको को इसी अवधि में प्राप्त 66 अरब डॉलर के मुकाबले लगभग दोगुना आंकड़ा है। विश्व बैंक की बुधवार को जारी रिपोर्ट में यह कहा गया है। विदेशों से भेजी गयी राशि (रेमिटेंस) प्राप्त करने वालों में चीन (50 अरब डॉलर), फिलिपीन (39 अरब डॉलर) और पाकिस्तान (27 अरब डॉलर) शीर्ष पांच देशों में शामिल हैं। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, 2021-2022 के दौरान मजबूत वृद्धि के बाद 2023 में आधिकारिक तौर पर बाहर से भेजे गये पैसे या धन प्रेषण…

Read More

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनकी अध्यक्षता में 18वीं लोकसभा देश के नागरिकों के सपनों को सफलतापूर्वक पूरा करेगी। राजस्थान के कोटा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बिरला को लगातार दूसरी बार लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू अध्यक्षीय आसन तक लेकर गए। इसके बाद बिरला को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘आप दूसरी बार इस आसन पर विराजमान हो रहे हैं,…

Read More

पटना। नीट-यूजी पेपर लीक मामले में बेऊर जेल में बंद बालदेव कुमार उर्फ चिंटू और मुकेश से सीबीआई पूछताछ करेगी। पटना की विशेष सीबीआई अदालत ने बुधवार को जांच एजेंसी के आवेदन पर दोनों को 27 जून से सात दिनों की रिमांड पर सौंपने का आदेश दे दिया। मामले की जांच कर रही दिल्ली सीबीआई की टीम गुरुवार को दोनों आरोपितों को बेऊर जेल से रिमांड पर लेगी। सीबीआई टीम अपने वकील अमित कुमार के साथ बुधवार को पटना सिविल कोर्ट स्थित सीबीआई के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी हर्षवर्धन सिंह की अदालत में पहुंची। सीबीआई ने आवेदन दायर कर मुकेश और…

Read More

नई दिल्ली। आबकारी नीति कथित घोटाला मामले के आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की एक विशेष अदालत ने बुधवार को तीन दिनों के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेजने का आदेश पारित किया। राऊज एवेन्यू स्थित अवकाशकालीन विशेष न्यायाधीश अमिताभ रावत की अदालत के समक्ष सीबीआई ने केजरीवाल से पूछताछ के लिए उनकी पांच दिनों की हिरासत की गुहार लगाई थी।सीबीआई ने धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तारी के बाद तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में बंद श्री केजरीवाल से मंगलवार को पूछताछ की थी। अदालती आदेश पर पूछताछ आज उन्हें औपचारिक…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करे कि रात 12:00 बजे के बाद किसी भी हालत में बार एवं रेस्टोरेंट खुला नहीं रहे। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि पुलिस की टीम बनाई गई है जो बार एवं रेस्टोरेंट पर नजर रखेगी। मामले की अगली सुनवाई नौ जुलाई को होगी। सरकार की ओर से यह भी कोर्ट को बताया गया कि रांची शहर में चल रहे बार एवं रेस्टोरेंट के बंद होने एवं खुलने होने का समय कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।…

Read More