Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रामगढ़-बोकारो मार्ग पर ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत
- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन
- आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा
- झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद
- 135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी
- तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं सूर्यवंशी, कल खत्म हो सकता है इंतजार
- रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने दिया इस्तीफा, एकेडमिक डीन डॉ. डीके सिन्हा बने प्रभारी निदेशक
- जिंदल स्टेनलेस स्टील के मुख्य वित्तीय अधिकारी बने कुंजल मेहता
Author: News Maati
नयी दिल्ली। गाजियाबाद पुलिस ने एनकाउंटर में टाटा स्टील के नेशनल बिजनेस हेड की हत्या में वांटेड बदमाश को मार गिराया। बदमाश अक्की उर्फ दक्ष के सीने में गोली लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके में शुक्रवार को पुलिस और दो बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। चार मई को हुई टाटा स्टील के…
दुमका। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड के दुमका में चुनौतीपूर्ण अंदाज में कहा कि कोई माई का लाल नहीं है, जो देश से आरक्षण हटा सके। कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो वे आरक्षण को लेकर झूठा प्रचार कर रहे हैं। दुमका सीट से भाजपा की प्रत्याशी सीता सोरेन के नामांकन के बाद यज्ञ मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने ईडी-आयकर के छापों में करोड़ों रुपए की बरामदगी की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने यह रकम गरीब जनता का खून पीकर इकट्ठा किया है।…
नंदुरबार। महाराष्ट्र के नंदुरबार में प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सैम पित्रोदा के नस्लीय टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा कितना खतरनाक है। यह शहजादे के गुरु ने इसका खुलासा किया है। शहजादे के गुरु ने अमेरिका से कहा है कि राम मंदिर का निर्माण और रामनवमी का उत्सव भारत के विचार के खिलाफ है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मेरा मंदिर जाना भारत विरोधी है। कांग्रेस राम के देश में राम मंदिर को देश विरोधी बता रही है। रैली में पीएम मोदी…
नयी दिल्ली: भारतीय निजी इक्विटी और उद्यम पूंजी निवेश बीते वर्ष करीब 35 प्रतिशत घटकर लगभग 39 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले 2022 में यह 62 अरब डॉलर था। बेन एंड कंपनी और आईवीसीए की बृहस्पतिवार को जारी एक संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार देश में निजी इक्विटी (पीई) निवेश 2023 में 18 प्रतिशत घटकर 29.6 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले 2022 में यह 36 अरब डॉलर था।
नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की कानूनी टीम ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय में उनकी अंतरिम जमानत के विरोध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल हलफनामे पर आपत्ति जताई। टीम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि इस संबंध में एक औपचारिक शिकायत उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री में दर्ज कराई गई है। ईडी के हलफनामे को कानूनी प्रक्रियाओं की घोर अवहेलना बताते हुए विज्ञप्ति में कहा गया है कि हलफनामा उच्चतम न्यायालय की अनुमति के बिना दाखिल किया गया और ऐसे समय में जारी किया गया जब विषय…
मुंबई: एक्सिस बैंक से कथित तौर पर 22.29 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक फाइनेंस कंपनी के सात निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अदालत के निर्देश पर कफ परेड पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी एक्सिस बैंक के 43 वर्षीय सहायक वाइस प्रेसीडेंट की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज की गई। प्राथमिकी के मुताबिक, ‘‘बेटर वैल्यू लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड…
हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को तेलंगाना में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। राज्य में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। मोदी महबूबनगर लोकसभा उम्मीदवार और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके अरुणा के समर्थन में दोपहर लगभग दो बजे नारायणपेट में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में, प्रधानमंत्री शाम करीब साढ़े चार बजे हैदराबाद संसदीय उम्मीदवार डॉ. माधवी लता के समर्थन में शहर के एलबी स्टेडियम में चुनाव अभियान के अंतिम चरण में भाग लेंगे। जनसभा में सिकंदराबाद लोकसभा उम्मीदवार और केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी.किशन रेड्डी, मल्काजगिरी से उम्मीदवार और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एटाला…
केदारनाथ धाम। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली गुरुवार को पौने चार बजे केदारनाथ धाम पहुंच गई है। इस दौरान बाबा के जयघोष से धाम गूंज उठा। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पंचमुखी डोली के केदारनाथ धाम पहुंचने पर अगवानी की। केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को प्रात: 7 बजे खुल रहे हैं। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। इसी के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए देश विदेश के श्रद्धालुओं का धाम पहुंचना शुरू हो गया है। अब तक पांच हजार से अधिक भक्त धाम पहुंच गए हैं। श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा…
रांची। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि झारखंड पलायन, अराजकता, भ्रष्टाचार का दंश झेल रहा है। इसलिए राज्य से पलायन को रोकना सबसे बड़ी चुनौती है। इस पर रोक तभी संभव होगी, जब हम यहां की कानून व्यवस्था को ठीक करेंगे। हमें अपनी बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान देने की जरुरत है। बिजली व पानी तो हमारी जरुरत है ही। इसके अलावा बेहतर अस्पताल पर भी ध्यान देना होगा। इसलिए इस बार देश की हित व भलाई को ध्यान में रखकर वोट करें। केन्द्रीय मंत्री सीतारमण गुरुवार को रांची के एक होटल में बेहतर इस्टर्न इंडिया के लिए…
पटना। लालू प्रसाद यादव को पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव में हराने वाले रंजन यादव आरजेडी में शामिल हो गए हैं। चुनावी माहौल के बीच रंजन ने गुरुवार को पटना स्थित आरजेडी प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता मनोज झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। आरजेडी ज्वाइन करने के बाद रंजन यादव ने कहा कि आज लालटेन की लहर है। रंजन यादव ने आरजेडी सुप्रीमो लाल प्रसाद यादव की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लालू की हर चुनाव में देशभर में मांग होती थी। कई प्रधानमंत्रियों के साथ वे काम कर चुके…