Author: News Maati

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी विधेयक, 2025’ (वीबी-जी राम जी) को मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ यह विधेयक क़ानून बन गया। इससे पहले संसद के दोनों सदन इस विधेयक को पास कर चुके हैं। अब ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। नए कानून के तहत अब ग्रामीण परिवारों को प्रति वित्त वर्ष 125 दिन का वैधानिक मजदूरी रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा, जो पहले 100 दिन था। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार, यह अधिनियम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 का स्थान लेगा…

Read More

नई दिल्ली। रेलवे ने 26 दिसंबर से अपने यात्री किराए में मामूली बढ़ोतरी की है। नई बढ़ोतरी के तहत 500 किलोमीटर तक नॉन एसी यात्रा के लिए महज 10 रूपये अतिरिक्त देने होंगे। रेलवे का कहना है कि उसकी ऑपरेशन लागत में पिछले 1 साल में ढाई लाख करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इस कमी को पूरा करने के लिए रेलवे एक तरफ माल ढुलाई बढ़ा रहा है और दूसरी ओर यात्री किरायों को बेहतर करने में लगा है। रेल मंत्रालय ने रविवार को इस संबंध में जानकारी साझा की। रेलवे का कहना है कि बढ़ाया गया 26…

Read More

रांची। झारखंड सीआईडी ने सीबीआई अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को ‘डिजिटल अरेस्ट ‘ कर उससे 30 लाख रुपये उगाहने वाले राजस्थान निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बैंक खाता सत्यापन के बहाने ठगी पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान योगेश सिंह सिसोदिया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसने रांची निवासी पीड़ित पर मादक पदार्थ और मानव तस्करी में शामिल होने का झूठा आरोप लगाकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ किया और वीडियो कॉल के जरिए उसे लगातार धमकाया और बैंक खाता सत्यापन के बहाने उससे पैसे जमा करवा लिए।उन्होंने बताया कि आरोपी को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल…

Read More

पिस्कानगड़ी। नगड़ी थाना क्षेत्र के बलालौंग में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने जमीन कारोबारी बबलू प्रसाद उर्फ बबलू सोनी के घर पर छह-सात राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि रंगदारी के पांच करोड़ रुपये नहीं देने पर राहुल सिंह गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित बबलू प्रसाद ने बताया कि पिछले दस दिनों से राहुल सिंह गैंग के नाम पर उन्हें फोन कर पांच करोड़ रुपये की मांग की जा रही थी। पैसे के लिए अब तक तीन-चार बार धमकी…

Read More

आरा। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव पीएचसी अस्पताल के बाहर जन्म के तत्काल बाद ही बेचे गए नवजात बच्चे को शनिवार को अंतत: सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही आरोपित संदिग्ध महिला पूनम शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिला झारखंड के रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना के लोहा टोला निवासी सज्जन शर्मा की पत्नी है। वह पेशे से शादी-विवाह कराती थी। इधर, गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि पुलिस दबिश बढ़ने के बाद संदिग्ध महिला शनिवार की दोपहर खुद नवजात बच्चे को लेकर थाने पहुंच गई। महिला ने पूछताछ में औरंगाबाद के नर्सिंग…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज” के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में औद्योगिक विकास, नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा औद्योगिक इकाइयों से संबंधित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को उद्योग जगत के समक्ष उत्पन्न हो रही व्यवहारिक चुनौतियों एवं उनके संभावित समाधानों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उद्योग…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए राज्य की मौजूदा स्थिति को “महाजंगल राज” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और तुष्टीकरण की राजनीति के कारण पश्चिम बंगाल का विकास ठप पड़ा है और तृणमूल सिर्फ भाजपा का विरोध करने के लिए आम लोगों को पीड़ा झेलने पर मजबूर कर रही है। प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के ताहेरपुर में रैली को खराब मौसम के कारण वर्चुअली संबोधित किया। घने कोहरे की वजह से उनका हेलीकॉप्टर ताहेरपुर में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर नहीं उतर सका,…

Read More

रांची। रांची विश्वपविद्यालय के इंटर कॉलेज युवा महोत्सव रीझ-रंग 2025-26 का शनिवार को समापन हुआ। इस अवसर पर कुल 26 इवेंट्स के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया गया। 18 और 19 दिसंबर को संपन्न हुये सभी इवेंट्स के फहले, दूसरे और तीसरे स्थान प्राप्त करनेवाले छात्रों के नामों की घोषणा की गई। सभी विजेताओं को विश्वविद्यालय के डीएसडबल्यू डॉ सुदेश कुमार साहु, रजिस्ट्रार डॉ जीसी साहु, मारवाड़ी कॉलेज के प्रिसिंपल मनोज कुमार सिन्हा, परीक्षा नित्रंक डॉ संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकरियों ने प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस…

Read More

रामगढ़ । रामगढ़ जिले में इन दिनों जंगली हाथियों का कहर जारी है। पिछले एक हफ्ते से हाथियों का झुंड अपने कोरिडोर में लगातार भ्रमण कर रहा है। उनके रास्ते में आने वाले हर चीज को वे तबाह कर दे रहे हैं। अब तक कुल नौ इंसानों की जान जंगली हाथियों ने ले ली है। जंगल से निकलकर हाथियों का झुंड शनिवार की सुबह एनएच 33 पर पहुंच गया। एक विशालकाय हाथी एनएच-33 पर आ धमका। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालकों और यात्रियों की सांसें गाड़ियों के…

Read More

जमशेदपुर । लौहनगरी जमशेदपुर में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस मंडल क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। विधायक ने शुक्रवार रात बर्मामाइंस हरिजन बस्ती, वीर बिरसागढ़ एवं चूना भट्टा क्षेत्र का दौरा कर सैकड़ों गरीब व असहाय लोगों को कंबल प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ठंड और शीतलहर गरीब तबके के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। उनका प्रयास है कि कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति स्वयं को असहाय और असुरक्षित महसूस न करे। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाने…

Read More