Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रामगढ़-बोकारो मार्ग पर ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत
- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन
- आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा
- झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद
- 135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी
- तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं सूर्यवंशी, कल खत्म हो सकता है इंतजार
- रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने दिया इस्तीफा, एकेडमिक डीन डॉ. डीके सिन्हा बने प्रभारी निदेशक
- जिंदल स्टेनलेस स्टील के मुख्य वित्तीय अधिकारी बने कुंजल मेहता
Author: News Maati
वाराणसी। कॉमेडियन श्याम रंगीला ने वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हालांकि अब श्याम रंगीला को नामांकन फॉर्म नहीं मिल पा रहा है और उन्होंने इसे लेकर वाराणसी जिला प्रशासन पर भी आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही श्याम रंगीला ने वाराणसी से पर्चा न मिलने पर चुनाव आयोग से भी इस मामले को लेकर दिशानिर्देश जारी करने को कहा है। श्याम रंगीला ने कहा वाराणसी में नामांकन फॉर्म प्राप्त करने की प्रक्रिया इतनी जटिल कर दी गई है कि फॉर्म लेना बहुत ज़्यादा मुश्किल हो गया है, घंटों लाइन में लगने…
मधुबनी । बिहार में मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र में एक सनकी युवक ने अपनी ससुराल में सास, पत्नी और दो मासूमों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दरभंगा के सदतपुर निवासी पवन कुमार शुक्रवार को अपनी ससुराल सूखेत गांव आया था। इसी दौरान रात को किसी बात को लेकर उसकी पत्नी और सास से बहस हुई। इसके बाद सभी लोग सो गए थे। इसी दौरान पवन ने अपनी पत्नी सहित चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतकों में आरोपी…
नयी दिल्ली: एयर इंडिया और विस्तारा के प्रमुख 13 मई को दोनों एयरलाइंस के प्रस्तावित विलय पर कर्मचारियों से बातचीत करेंगे। कंपनी अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समझौते के तहत विस्तारा का एयर इंडिया के साथ विलय होगा। इस सौदे के तहत सिंगापुर एयरलाइंस, एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। विस्तारा, सिंगापुर एयरलाइंस और टाटा समूह के बीच एक संयुक्त उद्यम है। इस समझौते की घोषणा नवंबर, 2022 में की गई थी।
रांची : छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को पश्चिम सिंहभूम के मनोहरपुर में चाईबासा से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। सभा में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक गरीब के बेटे हैं, एक चायवाले के बेटे हैं। इसके बाद भी वे दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। वे ऐसे नेता हैं जो प्रतिदिन अठारह घंटे काम करते हैं। समाज के हर वर्ग की फिक्र उनको रहती है और सबके उत्थान के लिए वे काम करते हैं। ऐसे में यह आप सबका कर्तव्य है कि उन्हें तीसरी बार जिताकर…
मंगलुरु (कर्नाटक): एअर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल की शिकायत के बाद दुबई और मंगलुरु के बीच उड़ान के दौरान अभद्र व्यवहार करने को लेकर एक यात्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उड़ान के सुरक्षा समन्वयक सिद्धार्थदास ने बाजपे पुलिस थाने में मोहम्मद बी सी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।
लुधियाना: प्रख्यात पंजाबी कवि एवं लेखक सुरजीत सिंह पातर का शनिवार सुबह उनके आवास में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। पातर के परिजन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पातर नींद से जागे ही नहीं। प्रख्यात कवि पातर को 2012 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वह पंजाब कला परिषद के अध्यक्ष भी थे। पातर की प्रख्यात काव्य रचनाओं में ‘हवा विच लिखे हर्फ’, ‘हनेरे विच सुलगदी वरनमाला’, ‘पतझड़ दी पाजेब’, ‘लफ्जां दी दरगाह‘ और ‘सुरजमीन’ शामिल हैं
नयी दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आगाह किया है कि संघर्षों, सत्ता केंद्रों में बदलाव और तेज होती प्रतिस्पर्धा के कारण इस दशक में दुनिया में ‘बहुत अधिक उथल-पुथल’ होगी और ऐसे में बहुत जरूरी है कि देश की कमान मजबूत और परिपक्व हाथों में हो। जयशंकर ने बृहस्पतिवार शाम को ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए विशेष साक्षात्कार में 2020 के दशक के अंत तक एक ऐसी दुनिया की तस्वीर चित्रित की जो हमारे आज के संसार से बिल्कुल अलग होगी। वैश्विक शक्ति संतुलन के इस आकलन में उन्होंने कूटनीति और राजनीति में अपने लगभग 50 वर्ष के अनुभव के आधार…
कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में अपने दो रोड शो और चुनावी जनसभाओं के जरिए ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। संदेशखाली की घटना को हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि इसके एक-एक गुनहगारों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम भाजपा करेगी। शाह ने लोगों से आह्वान किया कि बंगाल को सोनार बांग्ला बनाना है तो कमल पर बटन दबाकर राज्य से 30 से ज्यादा लोकसभा सीट भाजपा को जिताएं। शाह ने कहा कि ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए कि एक महिला मुख्यमंत्री के रहते हुए सालों तक संदेशखाली में धर्म…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत पीडिया के जंगल में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबल जवानों ने अब तक 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गये नक्सलियों में डीकेएसजेड, डीव्हीसीएम एवं एसीएम कैडर के बड़े कैडर्स के नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। मारे गये नक्सिलयों की पहचान की जा रही है। वहीं एसटीएफ और डीआरजी के दो जवान घायल हुए हैं, जिनकी हालत खतरे से बाहर है। पीडिया के जंगल में नक्सलियों के साथ आज शुक्रवार सुबह 06 बजे शुरू हुई मुठभेड़ 12…
नंदुरबार । महाराष्ट्र के नंदुरबार में प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी आदिवासी समाज को सम्मान नहीं दिया और न देने दिया। आदिवासी क्रांतिकारियों ने आजादी की लड़ाई में इतने बलिदान दिए, लेकिन यह बलिदान की बात मानने को तैयार नहीं है। आजादी की पूरी लड़ाई का श्रेय कांग्रेस केवल एक परिवार को ही देती है। ये भाजपा है जो आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों पर म्यूजियम बनवा रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को पता चल सके कि हमारे पूर्वज आदिवासियों ने देश के लिए कितना बड़ा बलिदान दिया था। राष्ट्रपति चुनाव में…