Author: News Maati

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेगा रोड शो को लेकर पटना जिला प्रशासन ने आज पटना जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसके चलते पटना जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है और कुछ ट्रेनों का ठहराव रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे के बीच पटना जंक्शन से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। पटना जंक्शन पर 20 से अधिक ट्रेनों का अस्थायी ठहराव एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी 14 मई को वाराणसी में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मोदी के नामांकन के लिए बीजेपी ने चार प्रस्तावकों के नाम तय किए हैं। गृह मंत्री अमित शाह प्रस्तावकों के नाम पर मुहर लगा दी है। पीएम मोदी के नामांकन में प्रस्तावक के रूप में सबसे पहला नाम गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ का है। जिन्होंने अयोध्या के राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकाला था। वह राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पुजारी भी थे। पीएम मोदी के नामांकन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश के…

Read More

चमोली। केदारनाथ के बाद अब उत्तराखंड में रविवार सुबह 6 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बद्रीनाथ धाम के भी कपाट खुल गए हैं। हजारों भक्त इस पावन पल के साक्षी बने। बद्रीनाथ कपाट खुलने के मौके पर पहले ही दिन विशेष पूजा अर्चना की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने के शुभ अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं को बधाई दी। करीब 15 क्विंटल फूलों से मंदिर की भव्य सजावट की गई। बद्रीनाथ धाम में ब्रह्म बेला पर सुबह चार बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान हल्की बारिश के बीच सेना के बैंड की मधुर धुनों…

Read More

डेहरी-आॅन-सोन। बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को वज्रपात से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तथा तीन अन्य झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गोटपा नहर पुल के पास आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्यंं गंभीर रूप से झुलस गए। सभी लोग गोटपा के निवासी हैं। मृतकों की पहचान अरबिंद साह (35) और ओम प्रकाश कुमार (40) के रूप में की गई है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसी तरह मोहनी गांव में वज्रपात से आठ वर्षीय बालक अभिषेक कुमार की…

Read More

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के किशनगढ़ थाना पुलिस ने एक कारोबारी की शिकायत पर राज्यसभा सांसद बनवाने के नाम पर दो करोड़ रुपये की ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नवीन कुमार सिंह और नानक दास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर फर्जी दस्तावेज और प्रॉपर्टी के कागजात बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि नवीन ने खुद को राष्ट्रपति का प्रोटोकॉल आॅफिसर बताया था। नवीन के खिलाफ दिल्ली और चंडीगढ़ में भी धोखाधड़ी और अन्य मामले दर्ज हैं। खुद को बताया राष्ट्रपति का प्रोटोकॉल अधिकारी :…

Read More

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के गढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष राजा भैया ने पिछले हफ्ते बेंगलुरु में अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के अगले दिन ही जौनपुर के पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह ने बीएसपी के टिकट पर पत्नी श्रीकला रेड्डी को चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। इसके अलावा राजा भैया ने इस बार कौशांबी सीट पर अपनी पार्टी का कोई उम्मीदवार भी मैदान में नहीं उतारा है। ऐसे में सवाल…

Read More

रांची। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 16 मई को आएंगे झारखंड। वे गांडेय उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन और कोडरमा लोकसभा सीट के माले उम्मीदवार विनोद सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को पता है कि अगले 20 साल तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी को कोई हरा नहीं सकता, इसलिए उनकी ओर से राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया और एक झूठे केस में उन्हें फंसा जेल दिया गया। उन्होंने कहा कि तुम अगर जनतंत्र को जेल में कैद करोगे, तो जनतंत्र जेल से चलाकर दिखाएंगे।…

Read More

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से दीपोत्सव का आयोजन शुरू किया है तबसे अयोध्या में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इसको देखते हुए अयोध्या धाम में विभिन्न पर्वों पर जुटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को बैठने की व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए राम की पैड़ी पर पर्यटन विभाग की ओर से दर्शक दीर्घा का निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण पूरा हो जाने के बाद राम की पैड़ी पर हर समय लगभग 5000 लोग बैठ कर दीपोत्सव जैसे पर्व को देख सकेंगे। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि राम की पैड़ी पर 23.24 करोड़…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के रानाघाट में 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान से महज दो दिन पहले शनिवार को तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार मुकुट मणि अधिकारी की पत्नी स्वास्तिका माहेश्वरी भाजपा में शामिल हो गईं। माहेश्वरी का अपने पति के साथ तलाक का मुकदमा चल रहा है। उन्होंने भाजपा नेता और बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती की उपस्थिति में रानाघाट में पार्टी की एक रैली में भाजपा का दामन थामा। उन्होंने कहा कि मुकुट मणि अधिकारी के लिए वोट करने वाले उसी तरह ठगे जाएंगे जैसे मैं ठगी गई हूं। पिछले साल अधिकारी से शादी…

Read More

मुंबई। लोकसभा चुनाव का ठग भी फायदा उठा रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने बुजुर्ग महिला से खुद को एक चुनाव उम्मीदवार का आदमी बताया। उसने बताया कि उम्मीदवार की तरफ से महिलाओं को साड़ियां बांटी जा रही हैं। आपको भी साड़ी मिल जाएगी, लेकिन आपको इसके लिए गरीब दिखना पड़ेगा। सीनियर इंस्पेक्टर दीपक सुर्वे के अनुसार, इस बहाने ठग ने महिला के शरीर से 1 लाख 70 हजार रुपये की कीमत के आभूषण उतरवा लिए। फिर इन आभूषण को एक थैली में रखे। वह महिला के साथ थोड़ा आगे बढ़ा और उस…

Read More