Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार
- ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा
- ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल
- ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो
- रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
- एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
- मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
- कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
Author: News Maati
पटना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में एक तरफ मोदी है जो विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और देश की सुरक्षा को मजबूत बनाने में जुटा है, दूसरी तरफ इंडी गठबंधन है, जिसके पास काम ही नहीं है, समय ही समय है। कुछ लोग जेल में विश्राम करते हैं, कुछ बाहर आराम करते हैं। इसलिए, वो दिन-रात मोदी को गालियां देने में जुटे हैं। पीएम मोदी ने पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रामकृपाल यादव के समर्थन में विक्रम में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मनेर…
वोट बैंक के लिए मुजरा कर रहा इंडिया गठबंधन, मोदी बोले-एलईडी के युग में लालटेन लेकर घूम रहें हैं लालू
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर शनिवार को तीखा हमला किया और उस पर मुस्लिम वोट बैंक के लिए गुलामी और मुजरा करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने यहां से लगभग 40 किलोमीटर दूर पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में एक रैली में विपक्ष पर तीखा हमला किया और अल्पसंख्यक संस्थानों में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति और अन्य पछड़ा वर्ग को आरक्षण से वंचित करने के लिए राजद और कांग्रेस जैसी पार्टियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बिहार वह भूमि है जिसने सामाजिक न्याय की लड़ाई को एक नई दिशा दी है। मैं इसकी धरती पर यह घोषणा करना…
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना के बिक्रम में चुनावी सभा को संबोधित किया। संबोधन के दौरान मोदी के समर्थकों में जोश दिखा। लोगों ने जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाए। लोगों का उत्साह देखकर पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा लग रहा कि आप लोग मनेर के लड्डू खाकर आए हैं। 4 जून के लिए मनेर के लड्डू तैयार रखिए। चुनाव के नतीजों का एग्जिट पोल चालू हो गया है। उन्होंने कहा कि इंडी वाले गालियां दें मतलब साफ है कि एनडीए की सफलता का एग्जिट पोल आ गया है। 4 जून को नया रिकॉर्ड बनेगा। मोदी ने कहा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थित एक बारूद फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग दबे हैं। घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री की है।ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जमा है। घटना में घायल हुए कुछ लोगों को रायपुर के मेहाकारा रेफर किया गया है। इसके अलावा नजदीकी अस्पताल में भी कई लोगों को भर्ती कराया गया है बताया जा रहा है कि कई लोगों के शरीर टुकड़ों में बंट गया है। किसी का हाथ कट गया, तो किसी…
रांची: राज्य में बड़ा इलाका नक्सलवाद से प्रभावित रहा है। गिरिडीह जिले का मधुबन हो या फिर बोकारो जिले के ललपनिया का लुगू पहाड़। गिरिडीह के मधुबन में जंगलों और पहाड़ों पर कभी नक्सलियों का कब्जा था। और पूरे जिले में खौफ हुआ करता था। नक्सली वोट बहिष्कार की घोषणा करते थे, तो मतदाता बूथ तक जाने की हिम्मत नहीं कर पाते थे। लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। लोग बेखौफ होकर मतदान कर पाएं, इसके लिए सुरक्षा बलों ने टुंडी में फ्लैग मार्च भी निकाला। लुगू पहाड़ की तलहटी स्थित नक्सल प्रभावित गांवों के बूथों में भी सुबह से…
रांची : रांची लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ ने अपने परिवार संग हेहल ओटीसी ग्राउंड स्थित वेयरहाउस के मतदान केंद्र में मतदान किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार रिकॉर्ड टूटेगा। कहा कि आम जनता मोदी की गारंटी को जानती और पहचानती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर में 370 हटाने, राम मंदिर बनवाने सहित कई अतुलनीय काम किए हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी रांची ही नहीं अधिकांश सीटों पर भारी मतों से जीतेगी। हम 400 का आंकड़ा पार करेंगे और देश को विकास की राह पर ले जायेंगे।
रांची : कांग्रेस-झामुमो के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड से मिलकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। प्रतिनिधिमंडल ने अपने शिकायत में कहा कि 23 मई 2024 को 03-गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे द्वारा गोड्डा संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत जरमुण्डी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक सह कृषि मंत्री झारखंड सरकार बादल पत्रलेख एवं मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन को ईडी का समन दिये जाने संबंधी बयान दिया गया है। कुछ न्यूज चैनलों में भी बादल पत्रलेख एवं हफीजुल हसन को ईडी का समन जारी किए जाने…
रांची: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत झारखंड में शनिवार को चार लोकसभा सीट पर जारी मतदान के दौरान सुबह नौ बजे तक लगभग 11.74 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। झारखंड में चार सीटों पर सुबह नौ बजे तक 11.74 प्रतिशत मतदान हुआ। रांची में 12.19 प्रतिशत, धनबाद में 11.75 प्रतिशत, जमशेदपुर में 10.05 प्रतिशत तथा गिरिडीह में 12.91 प्रतिशत मतदान सुबह नौ बजे तक हुआ है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में काफी संख्या में लोग मतदान के लिए बूथ तक पहुंच रहे हैं। सुबह 9:00 बजे तक रांची संसदीय क्षेत्र के हटिया विधानसभा क्षेत्र में 13 प्रतिशत, इचागढ़ में 15.34…
शिमला: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्मचारी चयन आयोग को बंद करने के लिए शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार को ‘तालाबाज सरकार’ करार दिया और कहा कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी अयोध्या के राम मंदिर पर भी ‘ताला’ लगाने का इरादा रखती है। सिरमौर जिले के नाहन में ‘विजय संकल्प’ रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने दावा किया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को देने की साजिश रची जा रही है। मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ के नारे से की और फिर स्थानीय देवी-देवताओं…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे में सभी मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील की है। पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं। एक-एक वोट मायने रखता है और आपका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है! लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है और जीवंत दिखता है, जब चुनाव प्रक्रिया में जनता-जनार्दन की बढ़-चढ़कर भागीदारी होती है। माताओं-बहनों और बेटियों के साथ ही युवा वोटरों से मेरा विशेष आग्रह है कि…