Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- मेनोपाज़ पर खुलकर बात करें :- डॉ ज्योति
- पटना पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का किया भंडाफोड़, 10 महिलाओं का रेस्क्यू
- भरत तिवारी के घर जाएंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, एनकाउंटर पर बोले- ‘पीड़ित परिवार को मिलना चाहिए न्याय’
- अस्थायी कर्मचारी भी पेंशन के हकदार, झारखंड हाई कोर्ट का फैसला
- लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस, अवैध शराब नेटवर्क होगा पर्दाफाश
- रिम्स में यूजी, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने की तैयारी, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव
- राज्यपाल संतोषगंगवार ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र
- हेमन्त सोरेन ने भरा एन्यूमरेशन फार्म, सहभागिता का दिया संदेश
Author: News Maati
पटना। गया जिले के बंधुआ-मानपुर से होकर गुजरने वाली डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर रेल लाइन से क्रास कर रही मालगाड़ी मानपुर के रसलपुर गुमटी के निकट सोमवार को बेपटरी हो गईं, जिसमें 12 बोगियां एक साथ पटरी से नीचे उतर गईं। मालगाड़ी दो हिस्से में बंट गई। इस घटना से रेलवे गुमटी के दोनों तरफ यातायात बाधित है। मालगाड़ी में कोयला लदा है, जो झारखंड से बाढ़ जा रहा था। खास बात यह कि डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर के तहत हाल में ही पटरी बिछाई गई थी। संचालन भी तीन माह पूर्व शुरू हुआ था। हादसा क्यों और कैसे हुआ इस बाबत…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच विद्रोहियों ने अपने नेता नवाब बुग्ती की बरसी पर 23 पंजाबियों को ट्रकों और बसों से उतारकर उन्हें भून डाला। बताया जा रहा है कि बलूच लिबरेशन आर्मी के हथियारबंद सदस्यों ने इन गाड़ियों को रोका और उनके पहचान पत्र देखने के बाद पंजाबी मूल के लोगों को भून डाला। मारे गए सभी लोग पंजाब प्रांत के थे। यह घटना मुसाखैल जिले में हुई है। वहीं बीएलए ने एक बयान जारी करके दावा किया है कि मारे गए लोगों की संख्या 62 है। बीएलए ने बताया कि नागरिकों के कपड़े पहनकर जा रहे…
मुंबई।भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी जा रही है। सेंसेक्स 519 अंक या 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,602 और निफ्टी 57 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,880 पर था। बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है।1,486 शेयर हरे निशान में और 619 शेयर लाल निशान में हैं। शेयर बाजार में तेजी की वजह अमेरिकी फेड के चेयरमैन पॉवेल की ओर से ब्याज दरों में कमी किए जाने के संकेत देना है, जिससे भारत के साथ अन्य वैश्विक बाजारों में तेजी का ट्रेंड देखने को…
रोहतक। पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल से चूक गईं भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने दावा किया है कि वह जल्द ही देश के सामने सच्चाई का खुलासा करेंगी। विनेश देश के सामने अपनी बात रखेंगी और बताएंगी कि उनके साथ आखिरकार क्या हुआ था। विनेश ने कहा कि मैं जल्द ही आप सबके समक्ष आऊंगी और पूरी बात रखूंगी। बड़ा सवाल यह है कि क्या फाइनल बाउट से पूर्व विनेश के खिलाफ किसी तरह की साजिश रची गई थी? विनेश फोगाट ओलंपिक में अपनी भागीदारी से पहले भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण…
मुंबई । महाराष्ट्र के नांदेड़ से कांग्रेस के लोकसभा सांसद वसंत राव चव्हाण का सोमवार को निधन हो गया। 69 साल के चव्हाण पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान, आधी रात को उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद सोमवार सुबह 4 बजे उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार नांदेड़ में होगा। यह जानकारी महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी (MPCC) ने दी। कुछ दिन पहले ही सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्हें नांदेड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया…
कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों, बाजारों में रौनक है। पंडितों के अनुसार 26 अगस्त को पूजन मुहूर्त रात्रि 11.57 बजे से रात्रि 12.42 बजे तक का है। व्रत 20 करोड़ एकादशी का फल देने वाला व्रत है। कई वर्षों बाद अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र व वृष राशि के चंद्रा में भगवान कृष्ण जन्म लेंगे। भगवान कृष्ण भगवान शिव के दिन सोमवार को जन्म लेंगे। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 3.54 बजे से 27 तारीख सुबह 6.00 बजे तक रहेगा। अष्टमी तिथि सुबह 3.19 बजे से शुरू होगी, जो रात्रि एक 2.19 बजे तक, 27 तारीख की 2.00 बजे…
जमशेदपुर। पांच दिनों से लापता प्रशिक्षक विमान की तलाश रविवार को आखिरकार पूरी हुई। सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद लापता हुए अल्केमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के विमान का मलबा चांडिल डैम में मिला है। भारतीय नौसेना की टीम ने डैम की गहराई में विमान का पता लगाया। विमान वनडीह नामक स्थान के पास डूबा हुआ मिला। नौसेना की टीम ने विमान का एक हिस्सा प्रमाण के तौर पर बाहर निकाला है लेकिन विमान को पूरी तरह से बाहर निकालने में अभी वक्त लग सकता है। टीम के पास डैम से भारी वस्तुओं को निकालने के उपकरण…
रांची। आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) से जुड़े होने के संदेह में झारखंड से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से पांच संदिग्धों की विधिवत गिरफ्तारी हो गयी है। एटीएस ने सभी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दिया है। साथ ही गिरफ्तार अलकायदा संदिग्धों के पास से बरामद डिजिटल एविडेंस की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। इससे कई चीजें सामने आ सकती है। डॉ. इश्तियाक का किससे कनेक्शन है, इसकी जांच भी की जा रही है। बताया जाता है कि बरियातू से गिरफ्तार आतंकी गिरोह का मास्टर माइंड डॉ इश्तियाक रांची के…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के बारे में कड़ा संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप है और दोषी कोई भी हो, वह बचना नहीं चाहिए। लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मैं एक बार फिर देश के हर राजनीतिक दल से कहूंगा और राज्य सरकार से कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप है। दोषी कोई भी हो वह बचना नहीं चाहिए। उसको किसी भी रूप में मदद…
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म सूर्यवंशम, 30 अगस्त को पूरे भारत में रिलीज होगी। यशी फिल्म्स (अभय सिन्हा) और रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म सूर्यवंशम का निर्माण निशांत उज्जवल ने किया है। फिल्म सूर्यवंशम की रिलीज की घोषणा करते हुए निमार्ता निशांत उज्जवल ने दर्शकों से अपील की है कि वे इस फिल्म को अपने परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर देखें। उन्होंने कहा कि सिनेमाहॉल में फिल्म देखने का जो अनुभव मिलेगा, वह टीवी या यूट्यूब पर नहीं मिल सकता है।फिल्म सूर्यवशम का ट्रेलर पहले ही वायरल हो चुका है…