Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘संविधान खतरे में है’ कहने वाले आज खुद इसे खतरे में डाल रहे
- मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- सत्ता बदलने से खत्म नहीं होतीं समस्याएं, भारत को कमजोर करने की कोशिशें जारी
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
- हजारीबाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पति की हत्या के आरोप में पत्नी प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार
- रांची में ड्रग्स सिंडिकेट पर NCB की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड जिम्मी समेत 6 गिरफ्तार; थाईलैंड, UK और USA तक जुड़े तार
- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कोटा में तीन गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
- नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां
Author: News Maati
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान घायल हो गए हैं। एक लुटेरे ने बांद्रा स्थित उनके घर में घुसकर उन्हें चाकू मार दिया। घटना गुरुवार सुबह करीब 2:30 बजे हुई जब एक्टर अपने परिवार के लोगों के साथ अपने घर में सो रहे थे। पुलिस ने कहा कि घर में रहने वालों के जागने के बाद लुटेरा मौके से भाग गया और पुलिस उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है। बांद्रा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और अपराधी को पकड़ने के लिए कई पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। एक सीनियर आईपीएस अधिकारी ने घटना की…
पुणे। भारतीय सेना दिवस पर बुधवार की शाम को ‘वीर गाथा’ कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में संघर्ष और युद्ध ज्यादा हिंसक और अप्रत्याशित होंगे। इसीलिए सेना को मजबूत बनाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। हमारी सेना आत्मनिर्भरता की राह पर आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रही है। सेना में अग्नि वीरों की भर्ती के बाद नया युवा जोश भी आया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि आमतौर पर जब भी भारतीय सेना का जिक्र आता है, तो लोग यही समझते हैं कि सेना हमें देश की सीमाओं पर होने वाले बाहरी आक्रमण…
रांची। लायंस क्लब एकलव्य ग्रेटर ने बुढ़मू के आरा गांव में गरीबों के बीच 500 कंबल का वितरण किया और 200 लोगों की आंख की जांच की। मेडिका के डॉक्टरों की टीम ने लायंस क्लब एकलव्य ग्रेटर के सौजन्य से इस गांव में कैंप लगाया तो पता चला कि इस गांव में कई मोतियाबिंद के मरीज थे। लायंस क्लब के गवर्नर सीमा वाजपेयी जमशेदपुर से पहुंची और उन्होंने देखा कि कैसे लोग इस कड़ाके की ठंड में बहुत कम कपड़े से अपने जीवन चला रहे हैं उन्होंने तुरंत लायंस क्लब के सदस्यों को कहा कि तत्काल में 500 कंबल का…
धनबाद। पुलिस ने बीसीसीएल एरिया-3 के बाबुडीह में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग में 9 जनवरी को हुए हिंसक झड़प और बाघमारा एसडीपीओ पर हमले के मुख्य अभियुक्त जेएमएम नेता कारु यादव के भाई वीरेंद्र यादव सहित सात लोगों को बुधवार को बोकारो से गिरफ्तार किया है। धनबाद के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पुलिस की टीम ने मधुबन कांड के मुख्य अभियुक्त कारू यादव के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि कारू यादव का भाई वीरेंद्र यादव एक साथी लखन राम महतो के साथ बोकारो में दो लोगों के यहां छिपे थे। उन्हें आवास देने वाले…
पटना। चर्चा थी कि दही-चूड़ा भोज के बाद बिहार की सियासत बदल जाएगी। कुछ इधर आएंगे तो कुछ उधर जाएंगे। चुड़ा दही भोज तो गुजर गया, पर कहीं कोई बदलाव की आहट नहीं मिली। अलबत्ता लालू यादव के जिस घराने में नीतीश का बेसब्री से इंतजार था, उसे भी निराशा हाथ लगी। लालू यादव का नीतीश के लिए दरवाजा खोले रखने का भी कोई असर नहीं हुआ। अपने को नीतीश की भतीजी बता कर लालू की बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्य की उम्मीदों पर भी चाचा ने पानी फेर दिया। लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अब नीतीश…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरूआत भी मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि आज तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच लगातार खींचतान चलती रही। इस खींचतान की वजह से शेयर बाजार कुछ देर के लिए लाल निशान में भी पहुंचा, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली करके उसे दोबारा हरे निशान में पहुंचा दिया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.29 प्रतिशत और निफ्टी 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। आज दिनभर के कारोबार के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर, पीएसई और रियल्टी…
नई दिल्ली। इंडियन स्टेट को लेकर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी घिरते दिखाई दे रहे है। भाजपा इस बयान को लेकर हमलावर है। बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी का बयान देश को तोड़ने वाला है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने ट्वीट किया कि अब कांग्रेस की घिनौनी सच्चाई उनके अपने नेता द्वारा उजागर हो गई है। राहुल गांधी की इस बात के लिए सराहना करता हूं कि उन्होंने वह बात साफ-साफ कही है जो देश जानता है- कि वह भारतीय राज्य…
रांची। राजधानी रांची के हरमु स्थित विद्यानगर में तीन दिवसीय शिव हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार सह प्राण प्रतिष्ठा 17 से शुरू होकर 19 जनवरी तक चलेगा। कार्यक्रम के पहले दिन 17 जनवरी को प्रात: 8.00 बजे से प्रायश्चित संस्कार के तुरंत बाद जल यात्रा (कलश यात्रा) प्रारम्भ की जाएगी, जो विद्यानगर स्थित शिव हनुमान मंदिर से शुरू होकर हरमू चौक स्थित पंच मंदिर तक जाएगी। फिर वापस हरमू स्थित पंच मंदिर से जल लेकर विद्यानगर स्थित शिव हनुमान मंदिर में आकर पूर्ण होगी। इस कलश यात्रा में लगभग 700 महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। इसके बाद मंडप प्रवेश,…
रांची। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से लापता दोनों लड़कियों को पुलिस ने कर्नाटक से बरामद कर लिया है। एक वरीय अधिकारी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है। दोनों लड़कियां सुरक्षित हैं और उन्हें पुलिस की टीम रांची लेकर लौट रही है। हिंदपीढ़ी की रहने वाली दोनों लड़कियां 11 जनवरी की शाम से गायब थी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। अज्ञात आॅटो चालकों पर मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी ने एक स्पेशल टीम का गठन कर दोनों गायब लड़कियों को जल्द से जल्द ढूंढ लाने का…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में प्रथम और द्वितीय जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की सीबीआई जांच कराने वाली बुद्धदेव उरांव की जनहित याचिका की सुनवाई बुधवार को हुई। हाई कोर्ट के जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने सीबीआई को मामले में दायर आरोप पत्र को कोर्ट के रिकॉर्ड में लाने का निर्देश दिया। इससे पूर्व सीबीआई की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मामले में रांची की सीबीआई की अदालत में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। इस संबंध में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय दिया जाए। इस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई…