Author: News Maati

लातेहार। लातेहार सदर अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट परमानंद कुमार को गुरुवार को पलामू निगरानी की टीम ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया । फार्मासिस्ट के द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के बदले पैसे की मांग की गई थी। लातेहार सदर प्रखंड का रहने वाला वादी पलामू निगरानी की टीम को आवेदन देकर यह आरोप लगाया था कि उसके परिजन के मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए सदर अस्पताल में पैसे की मांग की जा रही है। उसने बताया कि फार्मासिस्ट के द्वारा कहा जा रहा है कि 10 हजार रुपए दिए जाने के बाद…

Read More

रांची। रांची के तमाड़ स्थित दिउड़ी मंदिर में बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी की मौजूदगी में लगाया गया ताला को गुरुवार को तोड़ा गया। आदिवासी समूह का कहना है कि यह दिउड़ी मंदिर नहीं, बल्कि दिवड़ी दिरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर पर सरकार का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। मंदिर पहले की तरह बिना सरकार के हस्तक्षेप के चलना चाहिए। ग्रामीणों को समझाया बुझाया जा रहा है : रतिभान सिंह मंदिर के सौंदर्गीकरण के लिए लगभग आठ करोड़ की लागत से काम होना था। लेकिन इसे भी रोक दिया गया है। दिउड़ी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बुंडू के एसडीओ…

Read More

रांची। झारखंड में उत्पाद सिपाही बहाली की परीक्षा दोबारा शुरू की जाएगी। सिपाही बहाली के दौरान दौड़ में भाग लेने वाले 12 अभ्यर्थियों की मौत के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री के निर्देश पर बहाली की प्रक्रिया रोक दी गई थी। लेकिन अब नए नियमों और बदले समय के साथ बहाली की प्रक्रिया फिर से शुरू की जा रही है। गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में एडीजी हेडक्वार्टर आरके मल्लिक ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बहाली की प्रक्रिया में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। 10 सितंबर से बहाली शुरू की जाएगी। इसके साथ ही पलामू जिला में बहाली के…

Read More

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने संथाल परगना में बांग्लादेशियों की घुसपैठ के मामले में दायर जनहित याचिका पर गुरुवार को एक बार फिर सुनवाई की। केंद्र सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए सॉलिसिटर जनरल आॅफ इंडिया तुषार मेहता ने कहा कि संथाल परगना में बांग्लादेशियों की घुसपैठ की स्थिति अलार्मिंग है। इसकी वजह से इलाके की डेमोग्राफी प्रभावित हो रही है। आदिवासी आबादी के प्रतिशत में गिरावट भी गंभीर विषय है। घुसपैठिए झारखंड के रास्ते देश के अन्य राज्यों में घुसकर वहां की आबादी को प्रभावित कर सकते हैं। केंद्र सरकार इस मामले में अपने सभी स्टेकहोल्डर आईबी, बीएसएफ आदि…

Read More

मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उनके और यूक्रेन के बीच युद्ध रुकवाने में अहम भूमिका में हो सकता है। पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन से बातचीत का संकेत देते हुए भारत के अलावा चीन और ब्राजील का नाम लिया है, जो यूक्रेन के साथ संभावित शांति वार्ता में मध्यस्थ के रूप में अच्छा काम कर सकते हैं। पुतिन ने इस दौरान कहा कि युद्ध के शुरूआती हफ्तों में इस्तांबुल में वार्ता में रूसी और यूक्रेनी वातार्कारों के बीच एक प्रारंभिक समझौता हुआ था लेकिन ये कभी लागू नहीं किया जा सका। अगर फिर…

Read More

नई दिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय नक्सलियों को खत्म करने की दिशा में सुरक्षाबलों को गुरुवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 6 माओवादी मारे गए और दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस सूत्रों से दी गई जानकारी के मुताबिक, इनमें से एक जवान की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। तेलंगाना राज्य के भद्राद्रि कोठागुडेम जिले के अधीक्षक रोहित राज ने जानकारी दी थी कि गुरुवार 5 सितंबर की सुबह भद्राद्री कोठागुडेम जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक को कथित रूप से पत्नी के टिकट पर किसी और महिला को ट्रेन में सफर कराते हुए पकड़ा गया है। जब टीटीई ने महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए विधायक से उनकी आईडी मांगी, तो विधायक नाराज हो गए। आरोप है कि गुस्साए विधायक और उनके समर्थकों ने टीटीई को जान से मारने की धमकी दी। टीटीई ने इस मामले में जुर्माना लगाया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक रेलवे की तरफ से विधायक की शिकायत पश्चिम बंगाल के…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिंगापुर की संसद में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने गुरुवार को कहा कि हम भारत में कई सिंगापुर बनाना चाहता है। दो देशों के बीच मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन सहयोग का प्रतीक बन गया है। सिंगापुर सिर्फ एक भागीदार देश नहीं है, बल्कि हर विकासशील देश के लिए एक प्रेरणा है। हम भारत में कई सिंगापुर भी बनाना चाहते हैं और इसके लिए मिलकर प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात अपने सिंगापुर समकक्ष लॉरेंस वोंग के साथ बैठक में कही। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों…

Read More

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे जनता को जल्द मिल सकती है गुड न्यूज। पेट्रोल और डीजल की कीमत में जल्द ही कटौती हो सकती है। कच्चे तेल की कीमत जनवरी के बाद से सबसे कम स्तर पर आ गई हैं। इससे आॅयल मार्केटिंग कंपनियों के प्रॉफिट में इजाफा हुआ है और पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती की गुंजाइश बन गई है। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमत से राहत मिल सकती है। अभी देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ज्यादा है जबकि डीजल भी 90 रुपये के…

Read More

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माणाधीन टर्मिनल का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे के विस्तार की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीक्षा कक्ष में विस्तार कार्य को लेकर एक बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट के विस्तार के मास्टर प्लान की जानकारी दी गई। AAI के चेयरमैन सुरेश कुमार ने प्रेजेंटेशन के जरिए विस्तार के बारे में बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि 1400…

Read More