Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- पाकिस्तान में BLA ने फिर मचाया कोहराम, बलूचिस्तान के ग्वादर में 30 से अधिक सैनिकों को मार डाला
- बरियातू थाना के पास महिला से दिनदहाड़े चेन छीना
- ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे को दोबारा भेजा समन, शराब घोटाले में इस दिन होगी पूछताछ
- वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 743 अभ्यर्थी सफल
- चुट्टूपालू घाटी में हर 100 मीटर पर सुरक्षा के होंगे इंतजाम
- हिमांशु सिंह हत्याकांड की हो उच्चस्तरीय जांच, दोषियों को मिले कड़ी सजा : संजय सेठ
- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ
- बिहार में तीन लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में बसेंगे आधुनिक शहर, 12 नए सैटेलाइट टाउनशिप के लिए हुडको से 1 लाख करोड़ का करार
Author: News Maati
वकीलों को पेंशन, कंप्यूटर आॅपरेटरों का मानदेय बढ़ा, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने 63 प्रस्तावों पर लगाई मुहर
रांची। हेमंत सोरेन ने अधिवक्ताओं और सरकारी कार्यालयों में मानदेय पर कार्यरत कंप्यूटर आॅपरेटरों को बड़ी सौगात दी। इसके अलावा ट्रांसजेंडर पेंशन योजना और रांची में आदिवासी छात्रावास निर्माण योजना को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक की समाप्त होने के बाद विभागीय सचिव वंदना दादेल ने बताया कि शुक्रवार को कुल 63 प्रस्तावों पर मुहर लगी। झारखंड कैबिनेट की बैठक में वकीलों को 65 साल की उम्र के बाद 14 हजार रुपये मासिक पेंशन, नए वकीलों को 5 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड देने का फैसला लिया गया। यह स्टाइपेंड अधिवक्ता कल्याण…
नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल प्रक्षेपण करके एयरोस्पेस की दुनिया में धमाका कर दिया। ओडिशा के तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से डीआरडीओ ने यह परीक्षण किया। मिसाइल ने अधिकतम सीमा तक जाकर अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। अग्नि सीरीज की आधुनिक, घातक, सटीक और मीडियम रेंज की परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल दुश्मन के कई टारगेट एक साथ तबाह कर सकती है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार भारत के परमाणु कमान प्राधिकरण (एनसीए) के सामरिक बल कमान के अधीन रात को 7.30…
रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के डीजीपी से पूछा है कि रांची में होने वाले धरना, प्रदर्शन, रैली के दौरान आम जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस के पास क्या प्लान है? कोर्ट ने उन्हें इस संबंध में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी 23 अगस्त को रांची में भारतीय जनता युवा मोर्चा की रैली के दौरान कांके रोड में सीएम आवास के पास काफी देर तक जाम में फंस गए थे। उनके पीएसओ ने ट्रैफिक एसपी समेत कई आला पुलिस अफसरों से कई बार मोबाइल पर संपर्क करने का…
नई दिल्ली। देश में 9 और एयरपोर्ट के लिए डिजी यात्रा सुविधा का विस्तार किया गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने शुक्रवार को विशाखापत्तनम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इन नौ हवाई अड्डों के लिए डिजी यात्रा सुविधा का उद्घाटन किया। इसके साथ ही डिजी यात्रा सक्षम हवाई अड्डों की कुल संख्या बढ़कर 24 हो गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने देश 9 हवाई अड्डों पर डिजी यात्रा की शुरूआत की। नायडू ने इसके साथ भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के आठ अन्य एयरपोर्ट जिनमें…
गुमला। पुलिस ने बसिया से सिसई तक रोड बना रहे छतीसगढ़ के विनोद जैन कंस्ट्रक्शन कंपनी के संवेदक धर्मेंद्र जैन से 40 लाख लेवी मांगने, पुल निर्माण कार्य में लगे वाहनों में तोड़फोड व कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में 21 वर्षीय शंकर प्रधान, 20 वर्षीय आजाद साहु व 21 वर्षीय गणेश हजाम के नाम शामिल है। सभी बसिया थाना क्षेत्र के कुम्हारी गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक लोडेड देस कट्टा, छह जिंदा गोली, अभियुक्तों का मोबाईल व घटना…
रांची। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में 1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। शीर्ष अदालत ने कार्यवाहक डीजीपी गुप्ता को भी नोटिस जारी किया है। अवमानना याचिका जमशेदपुर निवासी नरेश मकानी की ओर से दायर की गई है, जिसमें कहा गया है कार्यवाहक डीजीपी की नियुक्ति में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निदेर्शों का उल्लंघन किया गया है। राज्य के डीजीपी पद पर तैनात रहे 1989 बैच के आईपीएस अजय कुमार सिंह की जगह 25 जुलाई 2024 को…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि भारतीय सेना का शौर्य, पराक्रम और अनुशासन अद्वितीय है। उन्होंने पूर्वी कमान को इसके आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी न केवल हमारी सेना के अद्वितीय कौशल का प्रदर्शन है, बल्कि युवाओं के लिए अनुशासन और प्रेरणा का भी महत्वपूर्ण स्रोत है। राज्यपाल शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सशक्त सेना-समृद्ध भारत प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में भारतीय सेना के तीनों अंग थल सेना, वायु सेना और नौसेना का सहभागिता करना सराहनीय है। उन्होंने यह भी उल्लेख…
रांची। ओरमांझी थाना पुलिस ने छह बाइक चोरों को किया गिरफ्तार। उनके पास से चोरी की आठ बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार चोरों में रामगढ़ जिले के बडकी कुन्दरु निवासी साजीद अंसारी, हारुण अंसारी, आलम अंसारी, आफताब अंसारी और रामगढ़ के सुगिया महुआ टोंगरी निवासी कलीम अंसारी, आजाद अंसारी शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर अलग-अलग कंपनी के आठ चोरी की बाइक और दो मास्टर चाभी बरामद किये गये हैं। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रामगढ़ की ओर से कुछ अपराधी अपराध करने के नीयत से ओरमांझी की ओर…
रांची। जेसीआई वीक सोमवार (नौ सितंबर) शुरू होगा। जेसीआई रांची यूथ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 15 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जायेगा। प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रम होगा। जेसीआई ने अपने चार्टर प्रेसिडेंट, चार्टर सदस्यों का सम्मान करते हुए उनका आभार व्यक्त किया जायेगा।जेसीआई रांची यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने बताया कि जेसीआई वीक के पहले दिन वृद्धाश्रम का दौरा, अपने चार्टर प्रेसिडेंट और सदस्यों का सम्मान, दूसरे दिन शाल्बी डिवाइन अस्पताल के सहयोग से कैंसर जागरूकता चिकित्सा शिविर का आयोजन, हर्ष सिंघानिया (सॉफ्टवेयर इंजीनियर) द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन तथा तीसरे दिन पहाड़ी मंदिर में वृक्षारोपण…
रांची। हाई कोर्ट ने रांची में 23 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा की आक्रोश रैली के दिन हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी के कांके रोड में जाम में फंसने मामले में डीजीपी को स्टैंडर्ड आॅपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। हाई कोर्ट की खंडपीठ ने शुक्रवार को सुनवाई के बाद डीजीपी को एसओपी के माध्यम से बताने को कहा है कि धरना-प्रदर्शन आदि के दौरान आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए क्या उपाय किए जाएंगे। कोर्ट ने मौखिक कहा कि भीड़ का मूड कोई नहीं जानता है। इसलिए किसी खास व्यक्ति की सुरक्षा में…