मुंबई: शाही ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (आरएएन) के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय नौसेना के पश्चिमी कमान (डब्ल्यूएनसी) का दौरा किया और आपसी हित और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिससे दोनों नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति के मुताबिक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को लाल सागर और अदन की खाड़ी में सुरक्षा स्थिति की पृष्ठभूमि में भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को अपने दौरे के दौरान मुंबई की नौसेना गोदी देश में ही निर्मित विध्वंसक और एक पनडुब्बी को भी देखा।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा नौसेना ठिकाने का दौरा किये जाने के दौरा उसे मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड की क्षमताओं के बारे में जानकारी दी गई और भारतीय नौसेना के लिए चल रही परियोजनाओं के बारे में बताया गया।

विज्ञप्ति के मुताबिक “पांच सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई नौसेना प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीफ ऑफ आरएएन, एओ वाइस एडमिरल मार्क हैमंड ने किया। इसने पांच अप्रैल को मुंबई स्थित भारतीय नौसना के पश्चिमी कमान के मुख्यालय का दौरा किया।’’ भारतीय नौसेना ने बताया, ‘‘प्रतिनिधिमंडल ने वाइस एडमिरल संजय जे सिंह, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान के साथ बातचीत की और दोनों नौसेनाओं के बीच पारस्परिक हित और अंतर-संचालनीयता के मामलों पर चर्चा की।’’

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version