रांची,। पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत दे दी है।

हाई कोर्ट ने जमानत के किए कुछ शर्तें भी रखी हैं, जिनका पालन अशोक कुमार को जमानत पर रहने के दौरान करना होगा। हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत ने मंगलवार को अशोक कुमार को बेल दी है।

दरअसल, पुलिस ने इसी वर्ष 09 फरवरी को हजारीबाग सदर के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अशोक कुमार को उनकी पत्नी की मौत में कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया था। उनकी पत्नी ने पिछले साल दिसंबर में कथित तौर पर खुद को आग लगा ली थी। रांची के फिलहाल अशोक कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version