
महेंद्रगढ़ (हरियाणा): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया तो अग्निवीर योजना को खत्म कर इसे कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने ‘हिन्दुस्तान के जवानों को मजदूर बनाने’ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की।
हरियाणा में अपनी पहली चुनावी सभा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा , “हम किसानों की रक्षा और उन्हें उचित मुआवजा देने के लिए भूमि अधिग्रहण विधेयक लाए थे, लेकिन मोदी सरकार ने इसे रद्द कर दिया।
वे तीन काले कृषि कानून लेकर आए और किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ा।”
