नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आशंका जताई कि पाकिस्तान के साथ दोबारा युद्ध जल्द हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमें उसके अनुसार तैयारी करनी होगी। हमें यह लड़ाई मिलकर लड़नी होगी। सेना प्रमुख ने कहा कि अकेले सेना इसे नहीं लड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘अगर मैं अपने नजरिए से इसे देखूं, तो भारत ढाई मोर्चों का सामना कर रहा है। सेना प्रमुख ने किसी देश का नाम लिए बिना खतरे की आशंका को भी रेखांकित किया और कहा, ‘अगली बार यह (खतरा) कहीं ज्यादा हो सकता है और वह देश इसे अकेले करेगा या किसी और देश के समर्थन से करेगा, हमें नहीं पता। लेकिन, मुझे पूरा यकीन है, मुझे लगता है कि वह देश अकेला नहीं होगा। यहीं हमें सावधान रहना होगा।’

ऑपरेशन सिंदूर पर उन्होंने कहा कि यह किसी भी पारंपरिक मिशन से अलग था और यह शतरंज की बाजी जैसा था, क्योंकि हमें नहीं पता था कि दुश्मन की अगली चाल क्या होगी। उन्होंने कहा कि ‘टेस्ट मैच’ चौथे दिन ही रुक गया, लेकिन देखा जाए तो यह लंबा संघर्ष हो सकता था। सेना प्रमुख ने चार अगस्त को मद्रास स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में आयोजित एक समारोह को संबोधित करने के दौरान यह टिप्पणी की। उनके संबोधन का वीडियो सेना ने सप्ताहांत में साझा किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version