रांची। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, भावनाथपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, हटिया विधायक नवीन जायसवाल और भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने शुक्रवार को भाजपा रांची ग्रामीण जिला के महामंत्री, रामनवमी समिति, कांके के अध्यक्ष और पूर्व जिला परिषद सदस्य दिवंगत अनिल टाइगर के आवास पर उनके परिजनों से मुलाकात की।

मौके पर सभी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि भाजपा परिवार इस दुख की घड़ी में उनके साथ है और पार्टी अनिल महतो टाइगर के हत्यारे को कड़ी सजा दिला कर रहेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version