किशनगंज। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा है कि राज्य के हर गरीब और वास भूमिहीन परिवार को सम्मानपूर्वक जीवन यापन के लिए मुफ्त भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में 15 जून से 21 जून 2026 तक पूरे राज्य में अभियान बसेरा-2 के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से शेष सभी पात्र भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी बिहार में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं, जिनके पास रहने के लिए अपनी जमीन नहीं है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने निर्णय लिया है कि राज्य के सभी भूमिहीन परिवारों को तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए अगले दस दिनों के भीतर अभियान बसेरा-3 की शुरुआत की जाएगी।

डॉ. जायसवाल ने बताया कि अभियान बसेरा-3 के तहत पात्र भूमिहीन परिवारों को न केवल मुफ्त जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, बल्कि उन्हें आवासीय योजनाओं से जोड़कर मकान निर्माण की सुविधा भी दी जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version