
रांची : श्रीराम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झारखंड के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पीतांबर जी महाराज एक जून से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी दफा प्रधानमंत्री बनाने के लिए अखंड ज्योति प्रज्जवलित करेंगे।
इस बाबत पीतांबर महाराज ने बताया कि लालपुर स्थित विनायका ज्योतिष केंद्र में अखंड ज्योति प्रज्जवलित की जायेगी।
ये बनेंगे कार्यक्रम के साक्षी
इस अखंड ज्योति कार्यक्रम के साक्षी रक्तांबर जी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु महाराज, राकेश सिंह, राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव, अजय मिश्रा, मोनू विश्वकर्मा, दयानंद शर्मा, राजेश बर्णवाल, संदीप कुमार आदि इस कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे।
गौरतलब है कि श्रीराम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट भारत में राम राज लाने, अखंड भारत की स्थापना करने, हिन्दू राष्ट्र तथा हिन्दू एकता की अवधारणा को मजबूत करने तथा घर-घर रामचरितमानस को पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील है।
