रांची। विधानसभा चुनाव के लिए आॅल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में 20 अक्टूबर को हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में नामों इन नामों को फाइनल किया गया। पार्टी ने आठों उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

सिल्ली विधानसभा से आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो चुनाव लड़ेंगे। इनके अलावा अन्य सातों नाम और उनकी विधानसभा सीटों के नाम इस प्रकार हैं। रामगढ़ से सुनीता चौधरी, लोहरदगा से नीरु शांति भगत, गोमिया से लम्बोदर महतो, जुगसलाई से रामचंद सहिस, माण्डू से निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, ईचागढ़ से हरेलाल महतो और पाकुड़ से अजहर इस्लाम चुनाव लड़ेंगे। आठ नामों की इस लिस्ट में दो सीटें एसटी हैं। इनके नाम लोहरदगा और जुगसलाई है।

विधानसभा क्षेत्रउम्मीदवार का नाम
सिल्लीसुदेश कुमार महतो
रामगढ़सुनीता चौधरी
लोहरदगानीरू शांति भगत
गोमियालम्बोदर महतो
जुगसलाईरामचंद्र सहिस
मांडूनिर्मल महतो (तिवारी महतो)
ईचागढ़हरेलाल महतो
पाकुड़अज़हर इस्लाम

मनोहरपुर और डुमरी के लिए उम्मीदवारों का ऐलान अभी नहीं

आजसू पार्टी ने अभी मनोहरपुर डुमरी और विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। पिछले विधानसभा चुनाव में डुमरी से यशोदा देवी चुनाव लड़ी थी, लेकिन जेएमएम प्रत्याशी को मात नहीं दे सकी। वहीं मनोहरपुर विधानसभा सीट से भी आजसू पार्टी में कई दावेदार है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव राजेंद्र महतो ने बताया कि जल्द ही उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version