जयपुर/बालोतरा। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे ने पूरे देश को दहला दिया। इस विमान हादसे में मारे गए लोगों में राजस्थान के लोग भी शामिल है। इस बीच बालोतरा जिले की खुशबू राजपुरोहित की भी इस विमान हादसे में दुःखद मौत सामने आई। खुशबू शादी के बाद अपने पति से मिलने के लिए लंदन जा रही थी, लेकिन उसे क्या पता था कि नियति को कुछ और ही मंजूर है। अपने पिया से मिलने गई खुशबू सदा के लिए अपने पति से बिछड़ गई। इधर, अपनी पत्नी का बेसब्री से इंतजार कर रहे उसके पति को जब यह दुखद खबर लगी, तो मानो उसका कलेजा ही फट गया। उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उसकी पत्नी खुशबू उससे मिले बिना इस तरह सदा के लिए बिछड़ जाएगी। खुशबू की दुःखद मौत की खबर जिसने भी सुनी वह हतप्रभ रहा गया।

पत्नी के इंतजार के बीच पति को मिली मौत की खबर : जानकारी के अनुसार अहमदाबाद हादसे में बालोतरा की अराबां गांव की खुशबू राजपुरोहित भी शामिल थी। जिसकी इस विमान हादसे में मौत हो गई। खुशबू की इसी साल जनवरी 2025 में आईटी कंपनी में काम करने वाले मनफूल सिंह के साथ विवाह हुआ। इधर, उसकी मेहंदी का रंग अभी उतरा ही नहीं, इससे पहले ही दुनिया से विदा हो गई। खुशबू शादी के बाद पहली बार पति से मिलने के लिए लंदन जा रही थी। इधर, पति मनफूल भी अपनी पत्नी का बेसब्री से इंतजार कर रहा था, लेकिन जब विमान हादसे में पत्नी की मौत की खबर सुनी तो उसका कलेजा भी पसीज गया।

खुशबू और मनफूल की शादी को अभी 6 महीने भी पूरे नहीं हुए थे। शादी के बाद खुशबू पहली बार अपने पति से मिलने के लिए लंदन जा रही थी। इसको लेकर खुशबू काफी उत्साहित थी। उसने भी पति से मिलने के काफी संपने संजोए, लेकिन उन सपनों को मानो किसी की नजर ही लग गई। इस दौरान खुशबू को एयरपोर्ट छोड़ने के लिए उसके पिता मदन सिंह और चचेरे भाई भी गए, लेकिन उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि खुशबू उनसे आखिरी बार मिलकर अब सदा के लिए विदा हो जाएगी। जैसे ही विमान हादसे की सूचना सामने आई, तो परिजन बेसुध हो गए। खुशबू के पिता को पछतावा हो रहा था कि क्यों उन्होंने अपनी बेटी को फ्लाइट में बिठाकर जाने दिया। काश वह उसे रोक लेते।

विमान हादसे में राजस्थान के यह यात्री भी शामिल
अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के क्रैश होने से पूरे देश में शोक मेें डूब गया। इस विमान में राजस्थान के यात्रियों के भी सवार होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें उदयपुर के मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी के बेटे-बेटी, दो अन्य उदयपुर निवासी और बालोतरा की एक युवती खुशबू भी शामिल थीं। इस तरह बताया जा रहा है विमान मेें बांसवाड़ा से भी 5 लोग सवार थे। यह सभी 5 यात्री एक ही परिवार के थे। इनमें प्रतिक जोशी, कोमी व्यास, मिराया जोशी, प्रद्युत जोशी और प्रद्दयुत जोशी शामिल हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version