रांची। राजधानी के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित अपने मधुकम आवास के पास खड़े थे, तभी एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में बुरी तरह घायल गोपाल कृष्ण को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक तरफ जहां सुखदेव नगर पुलिस पहले से ही एक वकील के हत्यारों की तलाश में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से वकील काफी गुस्से में हैं। रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता काफी गुस्से में हैं। गोपाल कृष्ण की हत्या से संबंधित मुनादी सिविल कोर्ट में कर दी गई है और सभी वकीलों को विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version