नयी दिल्ली: अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) में विभिन्न कारोबार क्षेत्रों में 80,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है।

कंपनी के एक वरिष्ठ कार्यकारी ने यह जानकारी दी। अडाणी एंटरप्राइजेज के उप-मुख्य वित्त अधिकारी सौरभ शाह ने एक विश्लेषक कॉल में कहा कि कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 के पूंजीगत व्यय का एक बड़ा हिस्सा नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार और हवाई अड्डों पर होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम 2024-25 में लगभग 80,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय पर विचार कर रहे हैं। जिसमें से एक बड़ा हिस्सा…एएनआईएल और हवाई अड्डा कारोबार में जाएगा। इन क्षेत्रों में लगभग 50,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय होगा।’’

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version