पटना। सार्वजनिक स्थानों पर डबल मीनिंग और अश्लील गाना बजाने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। ऐसे लोगों को चिह्नित करने के लिए सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस को इस बाबत सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। बस, ट्रक, आॅटो रिक्शा या सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील गाना बजाने वालों को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। सम्राट ने कहा कि अश्लील गानों पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने साफ कहा कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि सार्वजनिक तौर पर बजने वाले अश्लील गानों से समाज व बच्चों को बुरा प्रभाव पड़ता है। इन अश्लील गाने से न केवल महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में फूहड़ता को भी बढ़ावा मिलता हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version