
जमशेदपुर। जुगसलाई चौक बाजार स्थित एक आॅप्टिकल्स एवं स्टोन्स की दुकान से तकरीबन 12 लाख रुपये मूल्य के कीमती रत्नों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान कर उसे रविवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक का नाम अरबाज खान है, जो जुगसलाई के पंछी मुहल्ला का रहने वाला है। घटना 29 नवंबर की सुबह 10:30 से 10:50 बजे के बीच हुई, जब दुकान मालिक करण सिंह कुछ देर के लिए शौचालय गए थे। इसी दौरानआरोपित ने मौके का फायदा उठाकर रत्न लेकर चंपत हो गया।
दुकान में लगे कैमरों में आरोपी की हरकत कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। फुटेज देखकर मुखबिरों ने भी उसकी पुष्टि कर दी थी। वहीं, सोशल मीडिया पर चोरी की खबर और तस्वीर वायरल होने के बाद आरोपी के घरवालों को भी घटना की जानकारी हो गई थी।
