हाजीपुर। महुआ से चुनाव जीतने के बाद एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण कराएंगे और यहां भारत-पाकिस्तान का मैच कराएंगे। महुआ से जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने शनिवार को महुआ में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि महुआ में उनका कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले चुनाव जीतने के बाद यहां मेडिकल कालेज की स्थापना कराई।

चुनाव बाद किसी पार्टी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह अपने पिता की पार्टी में वापस नहीं लौटेंगे और ना ही किसी दूसरे राजनीतिक दल में जाएंगे। मरना कबूल करेंगे लेकिन दोबारा उसे पार्टी में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि महुआ में उनका किसी से कोई मुकाबला नहीं है। इस बार चुनाव जीतने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग कालेज एवं अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण कराएंगे। तेज प्रताप ने कहा कि यहां गांव की स्थिति भी ठीक नहीं है। हम जाते हैं तो लोग कहते हैं कि जब आप थे तब यहां की स्थिति ठीक थी। अभी हम लोग यहां के विधायक से बहुत परेशान चल रहे हैं। महुआ के लोगों से मेरा शुरू से ही प्रेम रहा है।

महागठबंधन में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी भी अपने पिता लालू प्रसाद यादव की छाया से बाहर नहीं आ पाए हैं। लोगों का नायक कहे जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जननायक, राम मनोहर लोहिया और कर्पूरी ठाकुर जैसे दिग्गजों से जुड़ा एक विशेषण है। लालू प्रसाद इसमें फिट बैठते हैं लेकिन तेजस्वी यादव ने लालू जी की वजह से यहां तक मुकाम हासिल किया है। जिस दिन वह खुद की पहचान बना लेंगे मैं उन्हें सबसे पहले जननायक कहूंगा। छोटे भाई को आशीर्वाद ही दे सकते हैं। सुदर्शन चक्र तो नहीं चला सकते हैं। मुख्यमंत्री बना और ना बना यह जनता के हाथ में है। जनता मुख्यमंत्री बनती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version